फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: वाराणसी समेत पूर्वांचल में लोगों ने किया योग, सूरज उगते ही दिखा उत्साह

Mon, 21 Jun 2021 10:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Jun 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
World Yoga Day 2021: People did yoga in Purvanchal including Varanasi
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में विश्व योग दिवस पर दिखा योगा के प्रति उत्साह। - फोटो : अमर उजाला

आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों में भी योग के प्रति उत्साह दिख रहा है। लोग सूरज उगते ही योग करने निकल पड़े। कोरोना काल में तो योग और ज्यादा जरूरी हो गया है। लोग घर पर हैं और अपने स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए योग से अच्छा कुछ नहीं है। इम्यूनिटी सिस्टम (प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत करके लिए भी योग जरूरी माना गया है, कोरोना के समय इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना है, जिससे इस महामारी से लड़ने में मदद मिल सके।



वाराणसी, सहित पूर्वांचल के जिलों जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, चंदौली, आजमगढ़, बलिया, भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर में लोग योग करते नजर आ रहे हैं। योग के लिए कई जगह कैंप भी लगे हैं, जहां लोग कैंप कर रहे हैं। जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी भी योग को करते नजर आ रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...

World Yoga Day 2021: People did yoga in Purvanchal including Varanasi
राजघाट पर बच्चों ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा घाटों, सड़कों, रेलवे स्टेशन पर लोगों ने सुबह के समय योग किया। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने योग किया। वहीं, रामनगर स्थित राजकीय बालगृह में बच्चों में भी योग के प्रति उत्साह दिखा। लालपुर स्थित टीएफसी के सामने सड़क पर एथलीट्स ने योग कियया। उन्होंने बताया कि योग हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। कोरोना के समय में तो इसकी जरूरत और बढ़ जाती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

World Yoga Day 2021: People did yoga in Purvanchal including Varanasi
योग करते जौनपुर के डीएम मनीष वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में भी जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने योग किया। उन्होंने सुबह के समय योग की तस्वीर शेयर की है। साथ ही लोगों ने हर दिन सुबह कुछ समय योग को देने की अपील की है। वहीं, केराकत क्षेत्र में बंधवा चैपिंयन के खिलाड़ी भी योग करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Yoga Day 2021: People did yoga in Purvanchal including Varanasi
मिर्जापुर में योग करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर गांव तक कई जगह आयोजन हुए। लोगों ने योग से जुड़े विभिन्न आसन किए। आम से लेकर खास लोग तक इसमें शामिल हुए। लोगों ने कोरोना को भगाने के लिए योग करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
World Yoga Day 2021: People did yoga in Purvanchal including Varanasi
योग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेवतीपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने योग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed