फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया कांडः बिटिया के पैतृक गांव में आज भी गम और गुस्सा, जुलूस निकालकर फांसी की मांग

Sun, 16 Dec 2018 11:06 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: utpal utpal Updated Sun, 16 Dec 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
villagers form native village of nirbhaya protest for justice
ballia - फोटो : अमर उजाला
2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड में अब तक अभियुक्तों को फांसी नहीं हुई। इसको लेकर लोगों में आज भी आक्रोश है। अभियुक्तों को फांसी देने के लिए रेड ब्रिगेड और निर्भया ज्योति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निर्भया के पैतृक गांव में धरना दिया गया। इसके बाद जुलूस निकालकर निर्भया के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
villagers form native village of nirbhaya protest for justice
ballia - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित निर्भया के गांव में आज भी लोग दिल्ली में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात को याद कर कांप उठते हैं। इस गांव में निर्भया को लोग बिटिया कहते हैं।   घटना को लेकर गांव में आज भी आक्रोश बरकरार है। रविवार को छठी बरसी पर  गांव की युवतियों व बच्चियों ने निर्भया को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 
villagers form native village of nirbhaya protest for justice
ballia - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर निर्भया ज्योति ट्रस्ट एवं रेड ब्रिगेड की जिला कोऑर्डीनेटर आर्या पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सुरक्षा का दावा पूरी तरह से फेल हो गया है। निर्भया कांड के घटित हुए छह साल बीत गए। इस दरम्यान महिला हिंसा को रोकने के लिए अनेकों कड़े कानून बनाए गए। ताकि निर्भया जैसी घटना फिर ना हो और लोगों में कानून का खौफ हो। लेकिन कानून का खौफ तो दूर आए दिन ऐसी ही घटनाएं हो रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
villagers form native village of nirbhaya protest for justice
ballia - फोटो : self
 वर्तमान में महिलाएं घर से लेकर बाहर कहीं भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के छह साल बाद भी फांसी की सजा नहीं हो पा रही है। जिसके कारण इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि निर्भया के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।

 
विज्ञापन
villagers form native village of nirbhaya protest for justice
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 छठी बरसी पर भी लोग काफी मायूस रहे। गांव की कुछ महिलाएं के पीएचसी पर जुटीं और बिटिया को श्रद्धांजलि दी। महिलाओं ने कहा कि सरकार को चाहिए कि निर्भया कांड के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिलाने का काम करे ताकि निर्भया के परिजनों को न्याय मिल सके। हालांकि निर्भया के परिजन वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed