फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी पहुंचे 'आप' नेता का आरोप, राफेल मामले में मजाक कर रही केंद्र सरकार

Sun, 16 Dec 2018 08:17 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sun, 16 Dec 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
AAP leader sanjay singh that central government making joke on rafale deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आरोप है कि राफेल के मामले में सुप्रीम कोर्ट के साथ केंद्र सरकार मजाक कर रही है। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि हमने इज लिखा था आपने हैज बीन पढ़ लिया, हमने इज लिखा था आपने वाज पढ़ लिया, हमने तो वर्जन लिखा था आपने पोर्शन पढ़ लिया। इसके अलावा उन्होंने कई और गंभीर आरोप भी लगाए। वो रविवार को वाराणसी में थे। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
AAP leader sanjay singh that central government making joke on rafale deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के ललिता घाट पर धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राफेल मामले में याचिकाकर्ता सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं, तीन जजों की पीठ है। सरकार कहना चाहती है कि उन्हें अंग्रेजी पढ़ना और ग्रामर समझ नहीं आता। मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। संसद की अवमानना का मामला भी उठाएंगे। उन्होंने मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाने की वकालत की। कहा, जेपीसी गठित हुए बिना सच्चाई सामने नहीं आएगी।

 
AAP leader sanjay singh that central government making joke on rafale deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सिंह ने कहा कि देश में इस समय झूठ बोलने वालों की सरकार है। आम आदमी के खाते में 15 लाख और दो करोड़ युवाओं को रोजगार, डॉलर को 40 रुपये के बराबर लाने जैसे कई झूठ केंद्र सरकार ने बोले। अब सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
AAP leader sanjay singh that central government making joke on rafale deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर बनाना का नारा देती है। दूसरी तरफ काशी में मंदिरों को तोड़ रही है। यहां सैकड़ों प्राचीन मंदिर तुड़वाए गए हैं। प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए इसे वह राज्यसभा में उठाएंगे। 

 
विज्ञापन
AAP leader sanjay singh that central government making joke on rafale deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ही वाराणसी में विपक्ष ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। सभी दलों के नेताओं ने एक  स्वर में कहा कि काशी की पहचान यहां के मंदिरों और गलियों से हैं। केंद्र सरकार काशी की मूल पहचान और संस्कृति को नष्ट कर रही है। धरने से पहले चितरंजन पार्क से जुलूस की शक्ल में सभी दलों के कार्यकर्ता ललिता घाट पहुंचे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed