{"_id":"5b9d4d24867a557f565e4b05","slug":"varanasi-village-ready-to-grand-welcome-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा बनारस का नरउर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा बनारस का नरउर गांव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बनारस में आने का कार्यक्रम तय हुआ तब से नरउर गांव में मेले जैसा माहौल है। गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कक्षा पांच में पढ़ने वाले पवन, अभिषेक, ज्ञानेश आदि ने बताया कि परधानमंत्री के जन्मदिन स्कूल में मनवाल जाइ। हम लोगन के लड्डू और केक मिली खाएके। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
मुख्य मार्ग से नरउर गांव में जाने वाले मार्ग को सजाया संवारा जा रहा है। सड़क के दोनों ओर पड़ने वाले मकानों पर पेंटिंग करके स्लोगन और चित्र बनाए जा रहे हैं। लकड़ी के खंभों पर टिकी बिजली के तारों को बदलकर पक्के सीमेंट के खंभे और एबीसी तार लग रहे हैं। शौचालयों की सफाई के साथ पेंटिंग हो रही है। हेलीपैड के लिए वहां ईंटें बिछाई जा रही हैं। रंगाई पुताई के अलावा पेड़ों और पत्तों की छंटाई करके सुंदर बनाया जा रहा है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
नरउर पाठशाला की तस्वीर बदल रही है। रंग रोगन से लेकर लाइटिंग, सजावट से परिपूर्ण किया जा रहा है। प्राइमरी पाठशाला के 100-100 मीटर तक चारों तरफ से बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्राइमरी पाठशाला नरउर में अब टाट पट्टी पर नहीं बल्कि टाइल्स पर बच्चे पढ़ाई करेंगे। पहले पाठशाला में सीमेंट का प्लास्टर था। पहले जिस किचेन में प्लास्टर था अब वहां ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। साफ सफाई करने में भी परेशानी नहीं होगी। दाग धब्बे नहीं लगेंगे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
पाठशाला के पास ही बाणासुर बाबा धाम का मंदिर है। जहां रंग रोगन के अलावा बड़ा घंटा लगाया जा रहा है। गांव वालों का मानना है कि पीएम यहां दर्शन करने आ सकते हैं। मंदिर के पुजारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि यहां कुएं पर चुनरी बांधकर मनौती मांगी जाती है।