फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर चोट जारी: ढाई साल में 365 करोड़ की संपत्ति जब्त, वाराणसी जोन की पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई

Thu, 09 Dec 2021 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Dec 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police taking action continues on Mukhtar ansari economic empire 365 crores property seized yet
सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अंसारी और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर बनारस से आर्थिक चोट जारी है। वाराणसी जोन की पुलिस लगातार मुख्तार अंसारी और करीबियों की संपत्ति की जांच कराकर जब्ती कार्रवाई कर रही है। बुधवार को गाजीपुर में मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी की नौ करोड़ 44 लाख की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई। पिछले ढाई साल में वाराणसी जोन की पुलिस ने अपराध से अर्जित मुख्तार की 365 करोड़ 17 लाख की संपत्ति जब्त की है।

Varanasi police taking action continues on Mukhtar ansari economic empire 365 crores property seized yet
ढहाया गया मकान। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जोन के दस जिलों की पुलिस पिछले ढाई साल से लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक अवैध वसूली और ठेकों से अर्जित कमाई पर ब्रेक लगा दिया गया। एक माह के अंदर मुख्तार को दूसरी बार झटका गाजीपुर में पत्नी आफसा के नाम से नौ करोड़ 44 लाख की संपत्ति जब्त करके दी गई। चार दिन पहले मऊ में उसके तीन करीबियों की चार करोड़ 58 लाख की अवैध संपत्ति जब्त की गई थी।

Varanasi police taking action continues on Mukhtar ansari economic empire 365 crores property seized yet
मुख्तार अंसारी, भाई मेराज। - फोटो : अमर उजाला।

गैंगवार में मारा गया था भाई मेराज, था सबसे खास
कभी मुख्तार अंसारी के शूटर और माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई हत्या के बाद से खेमा बिखरता चला गया। पूर्वांचल के चर्चित शूटर पुलिस की मुठभेड़ में मार गिराए गए। तीन साल में मुख्तार के छह गुर्गे ढेर हो गए। इसमें रईस बनारसी, राकेश पांडेय उर्फ हनुमान, अमजद उर्फ अंगद, वकील पांडेय उर्फ राजीव और मार्च 2021 में मुख्तार का खास मेराज अहमद उर्फ मेराज चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार में मारा गया था। अलीशेर उर्फ डॉक्टर और कामरान उर्फ बन्नू को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi police taking action continues on Mukhtar ansari economic empire 365 crores property seized yet
गाजीपुर में ढहाया गया था होटल।

सवा सौ करोड़ की सालाना कमाई पर कसा शिकंजा
वाराणसी जोन पुलिस के अनुसार मुख्तार के डेढ़ सौ से अधिक करीबियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया। जून 2019 से अब तक वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया के अलावा अन्य जिलों की पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह के दो सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Varanasi police taking action continues on Mukhtar ansari economic empire 365 crores property seized yet
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

गिरोह के छह लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई हुई। मुख्तार से जुड़े 168 लोगों के आर्म्स लाइसेंस निरस्त किए गए। पुलिस के अनुसार अपराध से अर्जित मुख्तार की सलाना कमाई करीब सवा सौ करोड़ थी, जिस पर शिकंजा कस दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed