क्लीन और ग्रीन काशी का संदेश बांटने के लिए रविवार की सुबह सड़क पर दौड़ने निकले युवाओं का सभी ने उत्साह बढ़ाया। 5-10 और 21 किलोमीटर के मैराथन में महिला-पुरुष वर्ग में तीन-तीन विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ ही स्मृति चिन्ह भी दिया गया। इस मौके पर ओलंपियन साक्षी मलिक, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी का उत्साह बढ़ाया और इस तरह के आयोजन को अगले साल बड़े पैमाने पर कराने की सलाह भी दी। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा। नीचे की स्लाइड्स में देखें
वाराणसी में मैराथन: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने को दौड़े काशीवासी, विजेताओं की पूरी लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:43 PM IST
सार
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्कर्ष मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय रेसलर साक्षी मलिक बतौर अतिथि शामिल हुईं। कोरोना काल के बाद बड़े पैमाने पर होने वाले इस आयोजन की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन