फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Masjid Case: मुस्लिम पक्ष का दावा-शिवलिंग में नहीं होता छेद, सींक डाल कोर्ट कमिश्नर ने देखा

Tue, 17 May 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 May 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Gyanvapi Masjid Case Muslim side claim There is no hole in Shivling, the court commissioner saw the sink
Varanasi Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर में कमीशन की कार्रवाई के दौरान वजूखाने की जांच के लिए पानी और मलबा निकालकर सर्वे की कार्रवाई को पूरा किया गया। ढाई घंटे तक चली कार्रवाई के बाद बाहर निकले वादी पक्ष के चेहरे प्रसन्नता से खिले हुए थे। वहीं सुबह से ही सुरक्षा के इंतजाम रोज की तरह ही सख्त रहे, हालांकि सोमवार का दिन और वैशाख पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए थोड़ी ढील दी गई थी, लेकिन दुकानों पर पाबंदी यथावत रही। सोमवार को सुबह छह बजे से ही गोदौलिया से मैदागिन के बीच में सुरक्षाकर्मियों की चहलकदमी शुरू हो गई। साढ़े सात बजे से ही परिसर में वादी-प्रतिवादी पक्ष के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। वजूखाने से पानी निकालने के लिए जलकल विभाग की टीम और मलबा निकालने के लिए नगर निगम के दस्ते को पहले ही बुला लिया गया था। नगर निगम की टीम मछली निकालने के लिए जाल भी साथ लाई थी। 
Varanasi Gyanvapi Masjid Case Muslim side claim There is no hole in Shivling, the court commissioner saw the sink
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
कमीशन के निर्देश पर जलकल विभाग की टीम ने पहले वजूखाने से मछलियों को बाहर एक पानी के टैंक में निकलवाया। इसके बाद वजूखाने का पानी निकाला गया। करीब 10 हजार लीटर पानी की निकासी की गई। इसके बाद वजूखाने से मलबे को बाहर निकलवाकर सात फीट से अधिक की गहराई में टीम के सदस्य उतरे। 
Varanasi Gyanvapi Masjid Case Muslim side claim There is no hole in Shivling, the court commissioner saw the sink
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला
मलबे के नीचे शिवलिंग देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के बाद सभी सदस्य एक-एक करके बाहर निकल आए। 10:30 बजे तक सर्वे करने वाली पूरी टीम ज्ञानवापी परिसर से बाहर आ गई। इसके बाद 11 बजे से गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Gyanvapi Masjid Case Muslim side claim There is no hole in Shivling, the court commissioner saw the sink
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला
शिवलिंग में नहीं होता छेद, सींक डाल कोर्ट कमिश्नर ने देखा : मुस्लिम पक्ष  
वहीं, मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता रईस अहमद अंसारी ने कहा है कि कोर्ट ने हमें बिना सुने वजूखाने को सील करने का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ आज  याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि कमीशन की कार्रवाई के दौरान वजूखाने का पानी निकलवाया गया। वह एक हौद है। तकरीबन 20 या 25 फीट का है।

 
विज्ञापन
Varanasi Gyanvapi Masjid Case Muslim side claim There is no hole in Shivling, the court commissioner saw the sink
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
वजूखाने के चारों तरफ नल लगे हैं। बीच में गोल वाल्व की तरह फव्वारा है, जो शंकु के आकार का है। इसके बीच में छेद है। शिवलिंग में छेद नहीं होता है। हम लोगों ने कोर्ट कमिश्नर से कहा कि यह फव्वारा है। उन्होंने छेद में सींक डाली, तकरीबन 35 फीट अंदर तक सींक चली गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed