फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: खतरे के निशान के करीब गंगा, रत्नेश्वर मंदिर बाढ़ में डूबा, लोगों का पलायन शुरू

Sat, 05 Sep 2020 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Sep 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Ganga water level increasing: Ganga near danger point temple submerged
बाढ़ में डूबा रत्नेश्वर मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने अब वरुणा में भी उफान ला दिया है। वरुणा के तटवर्ती इलाके में लोगों ने घरों से पलायन शुरू कर दिया है।

Varanasi Ganga water level increasing: Ganga near danger point temple submerged

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात 8 बजे 68.67 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से लगभग डेढ़ मीटर नीचे हैं। गंगा की तलहटी और घाट पर बने सभी मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। गंगा दो घंटा प्रति सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है।

Varanasi Ganga water level increasing: Ganga near danger point temple submerged

मणिकर्णिका घाट पर रत्नेश्वर मंदिर बाढ़ के पानी में डूब गया है। गंगा घाट की सीढ़ियां गंगा में डूब चुकी हैं। वहीं नौका संचालन पर रोक तो जिलाधिकारी ने पहले से ही लगा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Ganga water level increasing: Ganga near danger point temple submerged

मणिकर्णिका घाट और राजा हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह करने में लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। शवदाह छतों और सीढ़ियों पर किया जा रहा है। जलकल विभाग ने बचावकार्य के लिए मोटरबोट को तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
Varanasi Ganga water level increasing: Ganga near danger point temple submerged
बचाव कार्य के लिए मोटरबोट तैनात। - फोटो : अमर उजाला

अगर जलस्तर निरंतर रूप से बढ़ता रहा तो गंगा कुछ दिनों में ही खतरे को निशान को पार कर जाएगी। तो वहीं वरुणा पार के लोगों ने बाढ़ के डर से पलायन शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed