फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Flood : गंगा ने पार किया खतरे का निशान, डूबे घाट-मंदिर और श्मशान, तटवर्ती इलाकों में त्राहिमाम

Sat, 27 Aug 2022 03:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 27 Aug 2022 03:53 PM IST
सार

Varanasi Flood : चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पार करने के बाद आधी रात को गंगा ने खतरे का निशान पार कर लिया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया। बनारस में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
 

विज्ञापन
Varanasi Flood condition Ghat temple and crematorium submerged see photos
वाराणसी में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा - फोटो : अमर उजाला

मोक्षदायिनी गंगा का उफान रुकने का नाम नहीं ले रहा। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पार करने के बाद आधी रात को गंगा ने खतरे का निशान पार कर लिया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया। बनारस में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।



बनारस में गंगा ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। इस कारण तटवर्ती इलाकों में त्राहिमाम की स्थिति है। जलस्तर में बढ़ाव ने आम जनता की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। काशी के सभी घाट और वहां स्थित मंदिरों के साथ ही श्मशान घाट कई दिनों से डूबा हुआ है। गंगा अब घाटों से आगे निकलकर सड़कों पर प्रवाहित होने लगी हैं जिसके कारण सड़कों और गलियों में नावें चल रही हैं।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार अभी बढ़ाव जारी रहेगा। बाढ़ का पानी शहर की घनी आबादी में धीरे-धीरे से प्रवेश करने लगा है। निचले इलाकों की रिहाइशी बस्तियों में बाढ़ का पानी पहले ही घुस चुका है जिसके कारण स्थितियां बेहद खराब हैं। वरुणा पार इलाके में सैकड़ों परिवार बेघर हो चुके हैं।


Varanasi Flood condition Ghat temple and crematorium submerged see photos
अस्सी घाट के पास सड़क पर आया पानी - फोटो : अमर उजाला

चंबल में उफान का असर बनारस में नजर आ रहा है। शुक्रवार रात नौ बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से छह सेंटीमीटर नीचे 71.20 सेंटीमीटर पर बह रहा था।  गंगा किनारे के पुराने इलाके भी अब बाढ़ से घिरने लगे हैं, क्योंकि पानी सड़कों और गलियों में घुस गया है। पानी से भरे मणिकर्णिका घाट की गली में जहां नावें चलती नजर आई तो दूसरी ओर अस्सी और दशाश्वमेध घाट की सड़क पर भी यही नजारा था।

Varanasi Flood condition Ghat temple and crematorium submerged see photos
सड़क पर आया बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध से शीतला मंदिर घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी रात को आगे बढ़ते हुए अहिल्याबाई गली की ढलान तक पहुंच चुका था जबकि दूसरी ओर जलपुलिस के बूथ डूब चुका है और सड़क के बीच तीन सीढ़ियों का फासला बचा था। पुराने अस्सी घाट जाने वाले रास्ते को आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Flood condition Ghat temple and crematorium submerged see photos
वरुणा पार इलाके का नजारा - फोटो : अमर उजाला
गंगा में बढ़ाव की रफ्तार को देख घाट किनारे रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है, वहीं वरुणा के तेवर ने भी टेंशन बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रही गंगा के कारण वरुणा का पलट प्रवाह अब भयावह हो चला है। खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा घाट किनारे और कई रिहायशी कॉलोनियों को अब तक डुबो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Varanasi Flood condition Ghat temple and crematorium submerged see photos
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा ने आम आदमी की दुश्वारियों को भी बढ़ा दिया है। किसी का स्कूल छूट गया है तो किसी का रोजगार ठप हो गया है। बाढ़ राहत शिविरों में सिर छिपाने की जगह तो मिल गई है लेकिन अपना घर छूटने का दर्द हर चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।  ऐसे कई सारे परिवार हैं, जिनकी आजीविका बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed