फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepwalai: जानें इस बार कैसे खास रही काशी की देव दीपावली, पीएम मोदी भी बने गवाह, देखें तस्वीरें

Wed, 02 Dec 2020 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Dev Deepawali: Know how special Kashi Dev Diwali was this time see photos
वाराणसी की देव दीपावली। - फोटो : अमर उजाला

अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार काशी की देव दीपावली खास रही, क्योंकि इस बार देश के प्रधानमंत्री और बनारस के सांसद नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए थे। उन्होंने क्रूज में सवार होकर गंगा के घाटों की खूबसूरती को निहारा था। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। देखें अगली स्लाइड्स...।

Varanasi Dev Deepawali: Know how special Kashi Dev Diwali was this time see photos
राजघाट पर पीएम मोदी ने जलाया था पहला दीया। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो वाराणसी की देव दीपावली में शामिल हुए थे। इनसे पहले किसी ने भी प्रधानमंत्री रहते हुए काशी की देव दीपावली नहीं देखी थी। पीएम मोदी ने राजघाट पर सबसे पहला दीया जलाया था, उसके बाद काशी के गंगा घाट दीयो और लाइट की रोशनी से जगमग हो उठे थे।

Varanasi Dev Deepawali: Know how special Kashi Dev Diwali was this time see photos
क्रूज पर सवार होकर देव दीपावली देखते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

करीब एक घंटा क्रूज पर सवार होकर निहारी घाटों की छठा
पीएम मोदी ने करीब एक घंटे तक क्रूज पर सवार होकर घाटों की छठा निहारी थी। उन्होंने चेतसिंह घाट पर 10 मिनट रुककर लेजर शो को भी देखा था। प्रधानमंत्री इस बार की देव दीपावाली देखकर अभिभूत हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Dev Deepawali: Know how special Kashi Dev Diwali was this time see photos
मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी। - फोटो : ANi

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन
खजुरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी और सीएम हेलीकॉप्टर से डोमरी पहुंचे थे। डोमरी पहुंचने के बाद क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम का भी निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
Varanasi Dev Deepawali: Know how special Kashi Dev Diwali was this time see photos
कॉरिडोर के स्तंभ को देखते पीएम मोदी। - फोटो : ANI

ऐसा है पीएम मोदी का सपना
55 हजार वर्गफुट में बाबा विश्वनाथ धाम बनाया जा रहा है। पीएम मोदी का सपना है कि गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर तक पहुंच सकें, साथ ही स्नान करने के दौरान मंदिर का शिखर भक्तों को दिखे। अगस्त 2021 तक इस कॉरिडोर को पूरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed