फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM के आने से पहले बदला काशी का माहौल, एक तरफ छात्राएं तो दूसरी तरफ वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 22 Sep 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 22 Sep 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Atmosphere changed before PM modi arrival
bhu - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वाराणसी आगमन से पहले शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी चिंता में आ गए। आज सुबह से बीएचयू छात्राओं का अभी तक चल रहा धरना और अधिवक्ताओं के प्रदर्शन ने वाराणसी प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं।  आगे की स्लाइड्स में देखें.....
Varanasi Atmosphere changed before PM modi arrival
bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू परिसर में होने वाली छेड़खानी के आरोप को लेकर  छात्रावासों में रहने वाली छात्राएं सुबह छह बजे से लंका गेट पर धरने पर बैठ गईँ। समय बढ़ने के साथ साथ इनकी संख्या भी बढ़ती गई। आठ घंटे से ज्यादा वक्त हो चुका है मगर अभी तक कुलपति मौके पर नहीं आए हैं। छात्राएं उन्हें बुलाने की जिद पर अड़ी हैं। 
Varanasi Atmosphere changed before PM modi arrival
bakil - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कोर्ट को जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर पिंडरा क्षेत्र में ट्रांसफर किए जाने के फैसले के खिलाफ अधिवक्ता बुधवार से ही विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको पर दो घंटे प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को सर्किट हाउस पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Atmosphere changed before PM modi arrival
bakil - फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस में आज सीएम योगी का रात्रिप्रवास है। इस कारण यहां की सुरक्षा और दिन के मुकाबले जय्दा है। वाबजूद इसके अधिवक्ताओं ने यहां प्रदर्शन किया। अंदर घुसे, पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो सके। अधिवक्ताओं ने यहां कब्जा कर लिया। अधिकारियों ने सीएम और पीएम तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया तब हटे। 
विज्ञापन
Varanasi Atmosphere changed before PM modi arrival
bhu - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर रात महामना मदन मोहन मालवीय की बगिया बीएचयू फिर से अशांत हो उठी। छात्रा से छेड़छाड़ का मामला आज चरम पर है।  आज बीएचयू के गेट पर छात्राओं का हुजूम एकत्र है। यह सभी कल रात की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। इनमें से तो कुछ छात्राओं ने छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के विरोध में अपने सिर के बाल तक साफ करा दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed