फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस के दरोगा ने जन्मदिन के दिन खुद को दी दर्दनाक मौत, पूरे महकमे में हड़कंप

Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
UP police daroga shoot himself from service revolver at sonebhadra
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में मंगलवार तड़के एक दरोगा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हैरतअंगेज बात ये है कि दरोगा का आज जन्मदिन है और वो सुबह अपने घर जाने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरोगा की आत्महत्या की वजह की चर्चा बहुत जोरों पर है। आगे की स्लाइड्स में देखें..


पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE
UP police daroga shoot himself from service revolver at sonebhadra
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के नवाबगंज निवासी दरोगा सुजीत कुमार मिश्र (29) ने अपने ही आवास में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। वो हिन्दुआरी चौकी के प्रभारी थे। वर्ष 2016 में मृतक आश्रित पर उन्हें नौकरी मिली थी। सुजीत का मंगलवार को जन्मदिन भी है। उनकी शादी हो चुकी है। एक बेटी है। आत्महत्या की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग सोनभद्र पहुंच चुके हैं। 
 
UP police daroga shoot himself from service revolver at sonebhadra
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, सुजीत मिश्रा सोमवार रात अपने हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। करीब चार बजे अपने आवास पर लौटे। वो उस वक्त किसी से फोन पर बात कर रहे थे। दरोगा अपने कमरे में गए और थोड़ी ही देर बाद खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज पर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी दरोगा के कमरे की ओर दौड़े। 
 
विज्ञापन
UP police daroga shoot himself from service revolver at sonebhadra
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यहां दरोगा की हालत देख कर सन्न रहे गए। दरोगा को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम धरणीधर का पूरा निवासी सुजीत (29) पुत्र स्व प्रभाकांत मिश्र 2015 में उप निरीक्षक बने थे। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग दुद्धी कोतवाली में हुई। इसके बाद 30 मार्च 2018 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली। अभी हाल ही में हिंदुआरी चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली थी। 

 
UP police daroga shoot himself from service revolver at sonebhadra
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने बताया कि दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने गोली क्यों मारी उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि आज ही चौकी प्रभारी सुजीत कुमार का जन्मदिन भी था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed