{"_id":"5ad8b8644f1c1ba1098b5627","slug":"up-police-and-student-clash-at-chandauli-after-girl-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक छात्रा की मौत के बाद छात्रों का बवाल, आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक छात्रा की मौत के बाद छात्रों का बवाल, आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से पॉलीटेक्निक की छात्रा की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद छात्रों ने जमकर बवाल काटा। ट्रैक्टर को आग को हवाले कर दिया। कोर्ट परिसर में आग लगा दी। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। रोकने का प्रयास किया तो पुलिस व छात्रों के बीच गुरिल्ला युद्ध चालू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, आंसू गैस के गोले छोड़े। मामला और बढ़ गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के चंदौली की है। चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर गुरुवार की शाम पॉलीटेक्निक की छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके कॉलेज के छात्रों को पता चला तो सभी सड़क पर उतर आए। छात्रों ने ट्रैक्टर को फूंक दिया। सड़क जाम कर रहे छात्रों से पुलिस ने शव को छीनने का प्रयास किया तो आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के समीप गिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में कालेज के छात्र घटनास्थल पर पहुंच गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन करीब एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे नाराज छात्रों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शव को मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दी। इसकी जानकारी होते ही एएसपी देवेंद्रनाथ, एसडीएम विकास सिंह व सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में सदर कोतवाली, सकलडीहा व अलीनगर थाने की पुलिस व भारी संख्या में पीएससी के जवान मौके पर पहुंच गए। छात्र शव के साथ हाईवे जाम करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने लाठीजार्च कर दिया।
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस व छात्र आमने-सामने आ गए। छात्र टुकड़ियों में बंटकर गलियों में घुस गए। वहीं पुलिस पर चारों तरफ से पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस व छात्रों के बीच गुरिल्ला युद्ध चालू हो गया। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर छात्र पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में संचालित कचहरी परिसर पहुंच गए और एडीजे स्पेशल कोर्ट में आग लगा दी।
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
इससे कचहरी में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ही वकीलों के कुसी-टेबल और चौकियां आदि जलने लगे। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
chandauli
- फोटो : अमर उजाला
सदर ब्लाक के मुस्तफापुर कांटा गांव निवासी मुहम्मद शरीफ शाह की पुत्री जीनत परवीन जिला मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक कालेज में इलेक्ट्रानिक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार की शाम वह अपनी दो सहेलियों के साथ कालेज से घर जा रही थी तभी हादसा हो गया।