फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप के पहले दिन यूपी का दबदबा, देश के 15 राज्यों से आए खिलाड़ी

Fri, 16 Dec 2022 10:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
UP dominates in  first day of All India Karate Championship in bhu varanasi
ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आगाज - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ।  पहले दिन 15 राज्यों के सब जूनियर वर्ग (चार से 14 वर्ष तक) के प्रतिभागियों के बीच 150 से अधिक बाउट हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का पंच और किक बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ा।

एंफीथिएटर मैदान के इनडोर हॉल में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने दो दिवसीय (16-17 दिसंबर) चैंपियनशिप का शुक्रवार को उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 

UP dominates in  first day of All India Karate Championship in bhu varanasi
ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आगाज - फोटो : अमर उजाला

मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स (मामा) के तत्वावधान में आयोजित कराते चैंपियनशिप का अमर उजाला फाउंडेशन सहयोगी है। पहले दिन मेजबान यूपी समेत राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

UP dominates in  first day of All India Karate Championship in bhu varanasi
ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आगाज - फोटो : अमर उजाला

आयोजन सचिव व मानव अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई किसलय मानव ने बताया कि सीनियर टीम के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे, फिर जूनियर, कैडेट व सीनियर खिलाड़ियों के सभी मैचों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP dominates in  first day of All India Karate Championship in bhu varanasi
ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आगाज - फोटो : अमर उजाला

चार कोर्ट में हुए मुकाबलों के लिए रेफरी काउंसिल के चेयरमैन सेंसई अश्विनी यादव, अध्यक्ष छत्रपाल नाम देव सहित कुल 130 आधिकारिक निर्णायकों ने भूमिका निभाई है

विज्ञापन
UP dominates in  first day of All India Karate Championship in bhu varanasi
ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आगाज - फोटो : अमर उजाला

 देश के 15 राज्यों से आए नन्हें खिलाड़ियों से शुक्रवार को बीएचयू का इंडोर स्टेडियम खचाखच भरा रहा। मौका था ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का, जिसमें सबसे ज्यादा बाउट जीतकर यूपी की टीम ने अपना दबदबा कायम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed