फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः डिप्टी CM की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस विधायक कहा चोर, सियासी हलचल तेज

Wed, 20 Jun 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
UP BJP president called thief this MLA in the presence of deputy CM
varanasi - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत करने वारणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें..



 
UP BJP president called thief this MLA in the presence of deputy CM
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पलहीपट्टी में आयोजित डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के समापन के थोड़ी ही देर बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सियासी हलके में हलचल मचा दी। इसमें मंच पर संबोधन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कह रहे हैं कि  ‘शिलापटट पर यहां के विधायक का नाम नहीं लिखवाया हूं भाई वो चोर निकल गया। साफ बोल रहा हूं। हमने बता दिया था।’ 
 
UP BJP president called thief this MLA in the presence of deputy CM
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी मंच पर नजर आ रहे हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP BJP president called thief this MLA in the presence of deputy CM
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में डिप्टी सीएम विकास कार्यों और पाठ्यक्रमों का शुभारंभ करने पहुंचे थे। मंच पर पार्टी के नेता और विधायक तो थे लेकिन उसी विधानसभा के गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक कैलाश नाथ सोनकर नहीं थे। इसे लेकर कार्यक्रम में चर्चाएं भी थीं। 

 
विज्ञापन
UP BJP president called thief this MLA in the presence of deputy CM
महेंद्रनाथ पांडे
भाजपा सूत्रों की मानें तो राज्यसभा में वोटिंग के दौरान अजगरा विधायक कैलाश नाथ पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। अजगरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंदौली संसदीय क्षेत्र में ही आता है। क्रास वोटिंग को लेकर पहले से नाराजगी थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed