{"_id":"5b2926524f1c1b644d8b77a9","slug":"up-bjp-president-called-thief-this-mla-in-the-presence-of-deputy-cm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः डिप्टी CM की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस विधायक कहा चोर, सियासी हलचल तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः डिप्टी CM की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस विधायक कहा चोर, सियासी हलचल तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पलहीपट्टी में आयोजित डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के समापन के थोड़ी ही देर बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सियासी हलके में हलचल मचा दी। इसमें मंच पर संबोधन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कह रहे हैं कि ‘शिलापटट पर यहां के विधायक का नाम नहीं लिखवाया हूं भाई वो चोर निकल गया। साफ बोल रहा हूं। हमने बता दिया था।’
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी मंच पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में डिप्टी सीएम विकास कार्यों और पाठ्यक्रमों का शुभारंभ करने पहुंचे थे। मंच पर पार्टी के नेता और विधायक तो थे लेकिन उसी विधानसभा के गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक कैलाश नाथ सोनकर नहीं थे। इसे लेकर कार्यक्रम में चर्चाएं भी थीं।
विज्ञापन
महेंद्रनाथ पांडे
भाजपा सूत्रों की मानें तो राज्यसभा में वोटिंग के दौरान अजगरा विधायक कैलाश नाथ पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। अजगरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंदौली संसदीय क्षेत्र में ही आता है। क्रास वोटिंग को लेकर पहले से नाराजगी थी।