{"_id":"61a6fda58e985966f76934ef","slug":"two-day-photo-exhibition-at-faculty-of-visual-arts-of-bhu-starting-from-december-3","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में नजर आएगा बनारस: बीएचयू के दृश्य कला संकाय में दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी, तीन दिसंबर से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में नजर आएगा बनारस: बीएचयू के दृश्य कला संकाय में दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी, तीन दिसंबर से शुरुआत
Wed, 01 Dec 2021 10:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरातन काया में निखर रही नई काशी की झलक हो या फिर घाटों के संरक्षण और काशी के सर्वांगीण विकास की तस्वीर...। यह सब बीएचयू दृश्य कला संकाय में लगने वाली छायाचित्र प्रदर्शनी में आपको देखने को मिलेगी। बनारस के अलावा वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश देती प्रदर्शनी पर्यटन के साथ ही वन्य जीवों को संरक्षित करने के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से बीएचयू दृश्य कला संकाय के सहयोग से दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। तीन और चार दिसंबर को काशी की विरासत से जुड़ी आकर्षक कलाकृतियां भी देखने को मिलेंगी। घाटों के सौंदर्य, सुबह-ए-बनारस, काशी की गलियों के साथ ही वन्य जीवों पर आधारित तस्वीरें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
संकाय की वीथिका में प्रदर्शनी का उद्घाटन तीन दिसंबर को किया जाएगा। डीन प्रो. हीरालाल प्रजापति और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उत्तमा दीक्षित प्रदर्शनी का संयोजन कर रही हैं। इसमें बनारस के वरिष्ठ फोटोग्राफर, बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्रों के साथ ही कुछ युवा कलाकार भी शामिल होंगे। प्रदर्शनी के जरिये बनारस की कला, संस्कृति, धरोहर, गंगा, घाट, बाबा विश्वनाथ और परंपराओं को दर्शाया जाएगा। विनय रावल, मनीष खत्री और शशिकांत नाग इसमें सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन