{"_id":"5c14bc07bdec2258c049e62b","slug":"two-brothers-killed-in-tractor-accident-at-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो चचेरे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो चचेरे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम
Sat, 15 Dec 2018 02:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर जिले के एक गांव में ट्रैक्टर पलटने से दो चचरे भाइयों की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर लेकर वो खेत की जुताई करने जा रहे थे। एक ही दिन घर के दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस किसी ने भी इसके बारे में सुना, एक बारगी आंखें नम हो गईं। अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में सुबह खेत की जुताई करने जा रहे दो युवकों की ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भोला मौर्य (30) अपने खेत की जुताई करने जा रहा था। रास्ते में उसका चचेरा भाई लवलेश (20) और उसका भतीजा धर्मेंद्र (13) भी ट्रैक्टर पर सवार हो गये।
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर जैसे ही भटवारी गांव.के पास स्थित नाले को पार कर रहा था कि अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में भोला और लवलेश ट्रैक्टर के नीचे आ गए जबकि भतीजा दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अचेतावस्था में बाहर निकाला और आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
यहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि किशोर को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। लोग दौड़े दौड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे।
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोग भी हादसे की जानकारी मिलने पर संवेदनाएं व परिजन को ढांढस देने लगे। सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चालक की दो बेटियां हैं।