{"_id":"5b85682842c792464b1c5953","slug":"tej-pratap-yadav-worship-at-kashi-vishwanath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बिहार के हालात पर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बिहार के हालात पर कही ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
tej pratap yadav
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
tej pratap yadav
- फोटो : amar ujala
तेज प्रताप यहां बिना किसी प्रोटोकॉल के पहुंचे थे। उन्हें देखकर मंदिर परिसर में कुछ देर तक लोगों ने पहचानने की कोशिश भी की। काशी विश्वनाथ दरबार से बाहर निकलने पर तेज प्रताप मीडिया से दूरी बनाते रहे। पत्रकारों ने जब सवाल किया तो कहा कि काशी विश्वनाथ से जो कामना किया पूरा हो जाएगा तो बताऊंगा।
तेज प्रताप यादव
वहीं बिहार में सरकार कैसी चल रही सवाल पर बोले कि ये तो सब जान ही रहा है कि सरकार कैसी चल रही है। लौटते समय किसान सभा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राजवीर के नरायनपुर आवास पर रुके। उन्होंने समर्थकों से केंद्र और प्रदेश सरकार के काम काज की जानकारी ली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी जुटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस्वी यादव, तेज प्रताप
बता दें कि तेज प्रताप हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब वो कांवर यात्रा में भगवान शिव के अवतार में नजर आए। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों वह पटना में साइकिल चलाते हुये नजर आए थे। उनके साथ दोस्त और सुरक्षाकर्मी भी थे। तभी उन्होंने साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और गिर पड़े। यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी।