फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 हजार कुंडों में देशी-विदेशी भक्तों ने दी मन और पर्यावरण की शुद्धता को आहुति

Mon, 15 May 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा Updated Mon, 15 May 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Swarved Mahamandir Dham : More than 1.50 lakh devotees contributed to the mass offerings
Swarved Uttarardha Gyaan Mahayajna - फोटो : अमर उजाला

एक भरोसो, एक बल, एक आस विश्वास... इसे विश्वास और भरोसा की पराकाष्ठा की कहेंगे, जब जेठ की भीषण गर्मी और उमस के बीच लाखों श्रद्धालुओं की कारवां उमरहा गांव की क्यारियों में बनी यज्ञशाला के कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर आहुति देने के लिए उमड़ पड़ा।

Swarved Mahamandir Dham : More than 1.50 lakh devotees contributed to the mass offerings
Swarved Uttarardha Gyaan Mahayajna - फोटो : अमर उजाला

ऐसा लग रहा था मानों साक्षात वैदिक काल की संस्कृति धरा पर एक बार फिर उतर आई हो। हर तरफ वेद ऋचाओं के सस्वर गान, मंत्रोच्चार और आहुतियां। देखते-देखते वाराणसी-गाजीपुर मार्ग से लगे इलाकों के आसमान पर यज्ञ कुंड में दी जा रही सामूहिक आहुतियों के धुएं बादलों की तरह मंडराने लगे और चारों तरफ छा गए।

Swarved Mahamandir Dham : More than 1.50 lakh devotees contributed to the mass offerings
Swarved Uttarardha Gyaan Mahayajna - फोटो : अमर उजाला

घर, परिवार से लेकर, समाज और राष्ट्र तक के मंगल की कामनाओं से भरे 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 21000 कुंडों में तन, मन , पर्यावरण की शुद्धता के लिए आहुति दी। स्वर्वेद ज्ञान यज्ञ में विकारों, कष्टों, क्लेश और वैमनस्यों की आहुति देने के लिए भोर चार बजे से ही पंजीकृत श्रद्धालु परिवारीजनों, रिश्तेदारों के साथ कुंडों पर आसन जमाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swarved Mahamandir Dham : More than 1.50 lakh devotees contributed to the mass offerings
Swarved Uttarardha Gyaan Mahayajna - फोटो : अमर उजाला
संत स्वतंत्रदेव महाराज, विज्ञानदेव महाराज ने सुबह करीब छह बजे ऊं अंकित श्वेत ध्वजा का आरोहण किया। इसी के साथ 20 लाख वर्ग फुट एरिया में बने यज्ञ मंडप में पर्णकुटी के आकार में तैयार किए गए मंच पर दक्षिण भारतीय आचार्यों, वेद बटुकों ने स्वर मंत्रोच्चार आरंभ किया।
विज्ञापन
Swarved Mahamandir Dham : More than 1.50 lakh devotees contributed to the mass offerings
Swarved Uttarardha Gyaan Mahayajna - फोटो : अमर उजाला
तबतक उमरहा गांव से लेकर डुबकिया तक से सीवान में सिर्फ हवन वेदियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ किसी महा अनुष्ठान रूपी मेले में तब्दील हो चुकी थी। यज्ञशाला में मंच के सामने आचार्य परिवार के सदस्यों ने आहुति दी। इसमें माता सुशीला देवी भी शामिल थीं। पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यूपी, बिहार, झारखंड के कई संतों ने भी हाजिरी लगाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed