बेसिक शिक्षा में बच्चों की शिक्षा और मिड डे मील पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नियमानुसार बच्चों को मेन्यू के हिसाब से रोजाना खाना दिया जाना चाहिए। मेन्यू के हिसाब से खाना देना तो दूर की बात बच्चों को रोटी के साथ नमक परोसा जा रहा है। मामला मिर्जापुर जिले के जमालपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिउर का है। गुरुवार को नमक रोटी परोसे जाने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया और प्रभारी प्रधानाध्यापक मुरारी और न्याय पंचायत समन्वयक को निलंबित कर दिया गया।
मिड डे मील में करोड़ों खर्च होने के बाद भी नमक से रोटी खा रहे स्कूली बच्चे, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन