फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवती अमावस्या : पति की लंबी उम्र के लिए करें 108 बार तुलसी परिक्रमा

Mon, 21 Aug 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya For the long life of husband 108 times Tulsi Parikrima
tulsi

सोमवती अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। सोमवार को सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु होने की कामना के लिए व्रत रखेंगी। आगे की स्लाइड में जानें सोमवती अमावस्या का महत्व और व्रत विधान...

Somvati Amavasya For the long life of husband 108 times Tulsi Parikrima
maun vrat - फोटो : getty

महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति के मुताबिक पुराणों में कहा गया है कि इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल प्राप्त होता है। वहीं किसी भी पुण्य कार्य को सोमवती अमावस्या को करने से अनन्तगुणा फल की प्राप्ति होती है।

Somvati Amavasya For the long life of husband 108 times Tulsi Parikrima
सूरज चांद

उन्होंने बताया कि सोम का अर्थ चन्द्रमा से होता है। ऐसे में चन्द्रयुक्त अमावस्या एक दुर्लभ संयोग है। इस दिन स्नान, ध्यान, दान, व्रत से मानव के नकारात्मक विचारों, शक्तियों का नाश होता है। अाज सोमवती अमावस्या के साथ सूर्यग्रहण भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya For the long life of husband 108 times Tulsi Parikrima
sunset

हालां‌कि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, अत: इसका यहां कोई प्रभाव नहीं होगा। विशेषकर सोमवार को भगवान शिवजी का दिन माना जाता है। इसलिए सोमवती अमावस्या पर शिवजी की आराधना, पूजा और अर्चना उन्हीं को समर्पित होती है।

विज्ञापन
Somvati Amavasya For the long life of husband 108 times Tulsi Parikrima
श‌िव पार्वती

सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पीपल के वृक्ष में शिवजी का वास मानकर उसकी पूजा और परिक्रमा करती हैं। ऐसा माना गया है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु, तने में शिवजी तथा अग्रभाग में ब्रह्माजी का निवास होता है। अत: इस दिन पीपल के पूजन से सौभाग्य की वृद्धि होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed