फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा : आठ साल के बच्चे की नहीं हुई थी हत्या, बहनों ने बताया शुभम ने की खुदकुशी

Fri, 12 Jul 2019 12:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 12 Jul 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Sister say truth of suicide of 8 Years Old brother In Varanasi
बच्चे की बहन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 जुलाई की शाम आठ साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया था। गुरुवार को जब पुलिस बच्चे के घर पहुंची तो हत्या की जगह आत्महत्या की बात सामने आई। बच्चे की बड़ी बहनों ने जो बातें बताई पुलिस भी सुन कर हैरान रह गई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Sister say truth of suicide of 8 Years Old brother In Varanasi
शुभम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ के सत्संग नगर में बीते एक महीने से किराये के मकान में रह कर चौका बर्तन का काम करने वाली पिंकी के छोटे बेटे शुभम का शव बुधवार की रात घर के सामने मिला था। गले पर रस्सी से कसने जैसा निशान होने के कारण पुलिस ने शुभम की हत्या की आशंका जताई थी। उसकी दोनों बहनों ने अपनी मां और पुलिस को बताया था कि वह सो रहीं थी और जागीं तो शुभम अचेत पड़ा था। गुरुवार की सुबह दरोगा श्यामा तिवारी, कांस्टेबल पूजा सिंह सहित तीन महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों बहनों से अलग-अलग बातचीत की। पूछताछ में सामने आया कि पिंकी काम पर चली गई तो बेड पर आगे सोने के लिए खुशी, अनन्या और शुभम में झगड़ा हुआ।

Sister say truth of suicide of 8 Years Old brother In Varanasi
शुभम (फाइल फोटो) और उसकी बड़ी बहन - फोटो : अमर उजाला

शुभम ने अनन्या को धक्का दिया तो वह नीचे गिर गई और फिर दोनों में मारपीट हुई। इस दौरान शुभम के गाल और चेहरे पर नाखून भी लग गया था। इसके बाद दोनों बहनें सो गईं तो शुभम बांस की सीढ़ी के पायदान पर दुपट्टे का फंदा बांध कर झूल गया। अनन्या सोकर उठी तो शुभम को फंदे पर लटके देख उसे नीचे उतार कर जमीन पर लेटा दी और खुशी को जगा कर रोने लगी। इसके बाद दोनों बहनों ने पिंकी को सूचना दी और फिर पुलिस आई। दोनों ने बताया कि उन्होंने मार खाने के डर से फंदा लगाने वाली जगह को कपड़े से ढंक दिया था। दोनों की निशानदेही पर कपड़ा हटाने के बाद दीवार पर बांस की सीढ़ी खींचने का निशान दिखा। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों से पूछताछ में प्रकरण स्पष्ट हो गया है। बच्चे ने फांसी लगाई थी और उसकी दोनों बहनों ने मां के डर से गलत सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sister say truth of suicide of 8 Years Old brother In Varanasi

मां हमारी गलती के कारण भाई चला गया, हमें मत छोड़ना :
जब खुलासा हुआ कि दोनों बहनों से झगड़े के बाद शुभम ने फांसी लगाई है तो वह अपनी मां को पकड़ कर रोने लगी। दोनों ने कहा कि मां हमारी गलती के कारण हमारा भाई चला गया, हमें छोड़ कर तुम मत जाना। इस पर गुमसुम पिंकी ने कहा कि बेटा अगर तुम सबको छोड़ कर जाना ही होता तो तुम्हारे पापा ने जब हमारा साथ छोड़ा था तभी हम भी कहीं चले जाते। समय बीतने के साथ सब कुछ सही हो जाएगा, लेकिन हमारे कलेजे में लगी आग कौन बुझाएगा... मेरा लाल कहां से वापस आएगा।

विज्ञापन
Sister say truth of suicide of 8 Years Old brother In Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

मां तुम दोनों को ज्यादा मानती है, मैं मर जाऊंगा :
अनन्या और खुशी ने बताया कि शुभम मारधाड़ और हिंसा वाले टीवी सीरियल खूब देखता था। वह हमेशा कहता था कि मां हमसे ज्यादा तुम दोनों को मानती है, किसी दिन फांसी लगा कर मर जाऊंगा तो तुम लोगों को समझ में आएगा। दोनों बहनों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका भाई जो कहता था, वही एक दिन करके भी दिखाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed