फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू स्थापना दिवसः झांकियों ने मोहा मन, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके छात्र, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Jan 2018 10:45 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 23 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
see the photos of bhu foundation day
bhu - फोटो : अमर उजाला
उत्साह, ऊर्जा और उमंग से लबरेज हजारों युवाओं का कारवां और एक से एक झांकियां। कहीं केसरिया तो कहीं पीला,गुलाबी साफा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कदमों की थिरकन और शान से लहराता तिरंगा...। यह नजारा दिखा आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 102 वें स्थापना दिवस पर। रंग-गुलाल हवा में उड़ते रहे, होली गीतों पर विद्यार्थी थिरकते रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
see the photos of bhu foundation day
bhu - फोटो : अमर उजाला


वसंतोत्सव के रंग में रंगे बीएचयू परिसर में हर तरफ खुशियों ने दस्तक दी।  स्थापना स्थल पर पूजन-अर्चन के बाद पूर्वाह्न 10 बजे से हास्टल मार्ग से झांकियों की शोभायात्रा निकली तो हर कोई उसका हिस्सा बन गया। 27 प्रकार की झांकियों ने मन मोह लिया। 
 
see the photos of bhu foundation day
bhu - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू ने अपने 102 वें स्थापना दिवस को यादगार बना दिया।  पारंपरिक परिधान में सजे छात्र-छात्राएं और कर्मचारियों ने पूरे धूम धाम से विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया। विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में जहां मां सरस्वती की अराधना की गई वहीं माता की झांकी भी छात्रों ने निकाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of bhu foundation day
bhu - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान डीजे की थाप पर छात्र-छात्राओं का नृत्य कौशल लोगों में आर्कषण का केंद्र बना रहा। सभी ने बीएचयू संस्थापक भारतरत्न पं. मदनमोहन मालवीय जी को नमन कर उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


 
विज्ञापन
see the photos of bhu foundation day
bhu - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय के छात्रावासों के क्रम में गार्गी गर्ल्स छात्रावास ,छात्र अधिष्ठाता कार्यालय कुन्दन देवी सेन्टेरी छात्रावास, महिला महाविद्यालय, त्रिवेणी शंकुल छात्रावास, कामकाजी महिला छात्रावास सहित सभी महिला व पुरुष छात्रावासों में वीणावादिनी का पूजन अर्चन किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed