फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये सिर्फ काशी में होता है: तस्वीरों में देखें भव्य शोभायात्रा, भोले के गण जब सड़कों पर उतरे तो देखते रह गए लोग

Mon, 13 Nov 2023 07:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 13 Nov 2023 07:46 PM IST
सार

आज वाराणसी में  काफी धूमधाम से गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन
See the grand procession in the pictures, people kept watching when Bhole's relatives took to the streets.
भोले के गण जब सड़कों पर उतरे तो देखते रह गए लोग - फोटो : अमर उजाला
काशी...और किसी भी त्योहार पर भोलेनाथ का स्मरण ना हो ऐसा असंभव है। वैसे तो हर दिन यहां हर गली- मोहल्ले में भोले के रंग में रंगे लोग आपको दिख जाएंगे लेकिन त्योहार पर बात ही अलग होती है। होली हो या दिवाली भोलेनाथ और उनके गणों के रूप आपको हर जगह नगर आ ही जाएंगे।

 
See the grand procession in the pictures, people kept watching when Bhole's relatives took to the streets.
भोले के गण जब सड़कों पर उतरे तो देखते रह गए लोग - फोटो : अमर उजाला
अब बात करते हैं दिवाली की..तो आज वाराणसी में  काफी धूमधाम से गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा निकाली गई। इस बार वाराणसी में गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा में भगवान शंकर का अघोरी स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा हथुआ मार्केट से शुरू होकर लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, भैरवनाथ, विशेश्वरगंज, मच्छोदरी, मुकीमगंज, प्रहलाद घाट, भैंसासुर होते हुए गोवर्धन धाम पहुंची।

 
See the grand procession in the pictures, people kept watching when Bhole's relatives took to the streets.
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को चेतगंज से निकलने वाली शोभायात्रा की शुरुआत शंख वादक रामजनम शास्त्री के शंख के उद्घोष के साथ हुई। इसके बाद यादव बंधुओं द्वारा मनरी कला का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद मिट्ठू पहलवान द्वारा कांटे वाली जोड़ी फेरी गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े लाग विमान, झांकियों के साथ ग्वाल-बाल की टोली थी। झारखंड से आए कलाकारों ने भगवान शंकर के अघोरी स्वरूप पर तांडव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
See the grand procession in the pictures, people kept watching when Bhole's relatives took to the streets.
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस शोभायात्रा में भस्म में रमे भोले नाथ के गण नजर आए। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। प्रयागराज के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डीपी यादव और विशिष्ट अतिथि नरसिंह पहलवान थे। गोवर्धन धाम पर होने वाली सभा में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति जस्टिस शेखर कुमार यादव थे।
विज्ञापन
See the grand procession in the pictures, people kept watching when Bhole's relatives took to the streets.
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
 मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. सुधा यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व सांसद कैलाशनाथ सिंह यादव मौजूद रहे। ऐसा अद्भुत नजारा देखने के लिए लोगों का रेला उमड़ा। छतों पर भी जगह कम पड़ गई। शोभायात्रा के आगे आगे शानदार आतिशबाजी का भी प्रदर्शन होता रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed