फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही पुलिस, ज्ञानवापी के फैसले के बाद आज पहला जुमा

Fri, 16 Sep 2022 06:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Sep 2022 06:01 PM IST
सार

जुमे की नमाज लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट है। वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई पर फैसला आने के बाद से आज पहला जुमा है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
See in pictures: High alert in Varanasi regarding Friday prayers first Friday after Gyanvapis decision
एसीपी दशाश्वमेध और थानाध्यक्ष दशाश्वमेध का पैदल गश्त - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण पर आए आदेश के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रही। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीम ने गश्त किया और क्यूआरटी भी अलर्ट मोड में रही।  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर काशी और वरुणा जोन के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स ने फुट पेट्रोलिंग की। धर्म स्थलों के बाहर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। 
See in pictures: High alert in Varanasi regarding Friday prayers first Friday after Gyanvapis decision
नई सड़क पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर फोर्स के संग चक्रमण किया। वहीं, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा के संग नई सड़क, गोदौलिया सहित अन्य क्षेत्रों में गश्त किया। 
See in pictures: High alert in Varanasi regarding Friday prayers first Friday after Gyanvapis decision
ज्ञानवापी गेट नंबर चार के आगे का माहौल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रबुद्धजनों और धर्म गुरुओं से संवाद किया। उधर, वरुणा जोन के पुरानापुल, नक्खीघाट, सरैया, आदमपुर, जैतपुरा, पीलीकोठी आदि क्षेत्रों में पुलिस फोर्स ने दोपहर के समय गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
See in pictures: High alert in Varanasi regarding Friday prayers first Friday after Gyanvapis decision
ज्ञानवापी गेट नंबर 4 के आगे का माहौल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रहीं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। 
विज्ञापन
See in pictures: High alert in Varanasi regarding Friday prayers first Friday after Gyanvapis decision
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
 ज्ञानवापी परिसर के आसपास की गलियों में भी पुलिस तैनात की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed