फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: साल भर बाद खुले स्कूल, बच्चों का हुआ ग्रांड वेलकम, कहीं ताली बजाई, तो कहीं बिछाया रेड कार्पेट

Mon, 01 Mar 2021 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Mar 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
schools open after one year almost teachers welcome students in varanasi
बच्चों का शिक्षिकाओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल सोमवार से खुल गए। कुछ बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे तो कुछ माता-पिता के साथ रोते- रोते। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लगभग एक साल बाद फिर से स्कूल खोले गए हैं। स्कूलों में बच्चों का स्वागत करने के लिए शिक्षकों ने भी खास तैयारियां की हुई थीं। स्कूल आ रहे प्राइमरी के बच्चों को खुशनुमा माहौल देने के लिए फूलों की सजावट की गई है तो कहीं रेड कार्पेट बिछाकर फूल बरसाते हुए बच्चों का स्वागत हुआ। इसके साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
schools open after one year almost teachers welcome students in varanasi

पहले दिन आए कक्षा एक से पांच के बच्चे
बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को कक्षा एक और पांच के बच्चे बुलाए गए थे। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क की व्यवस्था के साथ सकारात्मक माहौल देने के लिए सजावट भी की गई थी।

schools open after one year almost teachers welcome students in varanasi

प्राथमिक विद्यालय भिटारी को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह ने कक्षा एक मे प्रवेश लेने वाले छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए विद्यालय परिसर में गोले भी बनवाए गए हैं। गेट पर रंगोली व गुब्बारे स्वागत पोस्टर लगाए गए थे। बच्चों के स्कूल में प्रवेश के पहले उनके हाथों को सैनेटाइज किया गया, फिर मास्क देकर टीका लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
schools open after one year almost teachers welcome students in varanasi

रेड कार्पेट पर बच्चों का स्वागत 
प्राथमिक विद्यालय मड़ुवाडीह में छोटे बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए रेड कारपेट बिछाकर फूलों से उनका स्वागत हुआ। हेड मास्टर सरिता राय ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के स्वागत के लिए वेलकम पोस्टर बनाया  गया था।  इसके अलावा परिसर को कार्टून पोस्टर और गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं कंपोजिट स्कूल मेहमूरगांज में भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
schools open after one year almost teachers welcome students in varanasi

ऐसे आएंगे बच्चे-
सोमवार, गुरुवारः कक्षा 1 और 5
मंगलवार, शुक्रवारः कक्षा 2 और 4
बुधवार, शनिवार: कक्षा 3

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed