सावन का पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम समेत जिले के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। विश्वनाथ धाम में भक्तों की लाइन एक दिन पहले ही लग गई थी। सोमवार की सुबह मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। रविवार से ही चहुंओर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। शिवधाम नगरी में कोई 50, कोई सौ किमी दूर से संकल्पित होकर आए कांवड़ियों का जत्था देवाधिदेव महादेव की भक्ति में लीन रहा। पहले सोमवार को दोपहर तक करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। यह संख्या अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जो इस पवित्र महीने में मंदिर के प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा को दर्शाती है।
Sawan Somwar 2026: काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, विश्वनाथ धाम में चार लाख भक्तों ने किए दर्शन; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:16 PM IST
सार
Varanasi News: सावन का पहला सोमवार आज है। इस अवसर पर काशी के सभी मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है। विश्वनाथ धाम में एक दिन पहले से कतार में खड़े शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मंगल कामना की। इस दौरान मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन