फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने कर दिया चुनार पुल का उद्घाटन, मचा हड़कंप

Sat, 14 Jul 2018 10:16 AM IST
अजीत सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
अजीत सिंह, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 14 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party workers inaugrate chunar bridge before PM modi
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर जिले में गंगा नदी पर बने चुनार पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रविवार को होना है। लेकिन इससे पहले शुक्रवार को ही सपा कार्यकर्ताओं ने फीता काट कर उद्घाटन कर दिया। इस मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
Samajwadi party workers inaugrate chunar bridge before PM modi
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और चुनार के पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल के नेतृत्व में  पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चुनार में गंगा नदी पर बने पुल का फीता काटकर उद्घाटन कर दिया।  दलील दिया कि सपा सरकार की उपलब्धि है, पीएम मोदी तो सिर्फ इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए वहां मौजूद लोगों के बीच खुशी मनाते हुए मिठाइयां भी बांटे।

 
Samajwadi party workers inaugrate chunar bridge before PM modi
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन करने के दौरान सपा कार्यकर्ता 'काम किया है काम करेंगे, झूठे वादे नहीं करेंगे' के नारे भी लगाए। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सपा सरकार द्वारा पुल का निर्माण कराया गया था, इसलिए इसपर पहले सपा का अधिकार है।  इस पुल के चालू होने से वाराणसी से चुनार के लिए सीधा रास्ता हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi party workers inaugrate chunar bridge before PM modi
mirzapur - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि चुनार में गंगा पर बने पक्का पुल का 15 जुलाई को लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐबकपुर मोहाना स्थित परेड ग्राउंड में में जनसभा भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी।

 
विज्ञापन
Samajwadi party workers inaugrate chunar bridge before PM modi
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
चुनार में बालूघाट से मेडिया घाट पर पक्का पुल का शिलान्यास 13 फरवरी 2007 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। 923.68 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौडे इस पुल की लागत उस समय 3945.11 लाख थी लेकिन कार्य में विलंब होने के कारण इस पुल के निर्माण की लागत बढ़कर 6029.51 लाख हो गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed