वाराणसी के आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा की अंतिम निशा में रविवार को सलीम-सुलेमान का जादू आईआईटीयंस के सिर चढ़कर बोला। शाम सात बजे से शुरू कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने अपने परफार्मेंस से धमाल मचाया।
बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा में सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने मचाया धमाल
सात बजे सलीम-सुलेमान की जोड़ी जैसे ही मंच पर आयी, वहां मौजूद छात्रों ने हाथ उठाकर अभिवादन किया। इसके बाद शुरू हुआ कार्यक्रमों का दौर रात 10 बजे तक चलता रहा। दोनों की जोड़ी ने होले होले से हवा लगती है..., तौबा तौबा इश्म मैं करियां..., कुर्बान हुआ..., क्या करूं ओ लेडी मै हूं आदत से मजबूर... जैसे गीतों की प्रस्तुति कर सभी का दिल जीत लिया।
रंगमंच की प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। राजपूताना ग्राउंड पर एकल, समूह नृत्य प्रतियोगिता में आईआईटी दिल्ली, लखनऊ, जबलपुर के साथ ही स्थानीय संस्थानों के छात्रों ने भी शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों के साथ निर्णायकों को प्रभावित किया।रंगमंच में अभिनय से जीत लिया दिल
गाजीपुर की मानसी वर्मा ने इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेला क्विज, इंडिया क्विज में प्रतिभागियों ने अक्लमंदी का खूब परिचय दिया। प्रतियोगिता में जयंत यादव (दिल्ली यूनिवर्सिटी) और मोहम्मद मुनाद (एम्स दिल्ली) ने बाजी मारी।
शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में सुर प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ जिसमें तनुश्री ने बजी मारी। इससे पहले अंतिम दिन शताब्दी कृषि सभागार में प्रतिभागियों ने फेस पेंटिंग में आकर्षक आकृतियां चेहरे पर सजाई।