प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यह जापान और भारत के बीच दोस्ती का प्रतीक है। 2015 में तत्कालीन जापान के प्रधानंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी नींव रखी थी। यह शिवलिंग के आकार में बनाया गया है। इस डिजाइन को तैयार जापान की कंपनी ने किया है। यहां बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट, कांफ्रेंस, नाटक हो सकेंगे और प्रदर्शनियां भी लगेंगी। सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सेंटर का संचालन स्मार्ट सिटी की देखरेख में होगा। सीपीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के बीच हस्तांतरण हो चुका है। सेंटर की ड्राइंग्स, फ्लोर प्लान, मौजूद उपकरणों की सूची, अनुमोदन, परिसर की चाभियों की सूची आदि का विवरण वाराणसी स्मार्ट सिटी को सौंपी गई है।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर: भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक, 2015 में पीएम शिंजो आबे के साथ पीएम मोदी ने रखी थी नींव, जानें सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की कंपनी ने किया तैयार
रुद्राक्ष कन्वेंशन की डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है। निर्माण का काम भी जापान की ही फुजिता कारपोरेशन कंपनी ने किया है। सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित है। खुद में एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है। इसमें जापानी और भारतीय दोनों ही प्रकार की वास्तु शैलियों का संगम दिखता है।
यहां बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट, कांफ्रेंस, नाटक हो सकेंगे और प्रदर्शनियां भी लगेंगी। सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हॉल को लोगों की संख्या के अनुरूप दो हिस्सों में विभाजित करने की व्यवस्था की गई है। कन्वेंशन सेंटर पूर्णतया वातानुकूलित है। बड़े हॉल के अलावा 150 लोगों की क्षमता वाला एक मीटिंग हॉल है। इसके अतिरिक्त यहां एक वीआईपी कक्ष, चार ग्रीन रूम का निर्माण कराया गया है। दिव्यांगजनों की सुविधा की दृष्टि से पूरे परिसर को सुविधाजनक बनाया गया है।
सेंटर के बाहर 108 रुद्राक्ष लगाए गए
कन्वेंशन सेंटर के बाहर एल्युमिनियम के 108 सांकेतिक रुद्राक्ष लगाए गए हैं। तीन एकड़ में तैयार कन्वेंशन सेंटर परिसर में जापानी शैली का गार्डन व लैंडस्केपिंग भी की गई है। बेसमेंट में 120 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली कनेक्शन के साथ-साथ सौर ऊर्जा का भी प्रबंध किया गया है।
आग से बचने की पूर्ण सुविधा
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बने कम्पार्टमेंट और वॉटर कर्टेन आग से सुरक्षा प्रदान करेंगे। बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति में कार्यक्रम देख रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इंटरनेशनल फायर स्टैंडर्ड के मानकों से सुसज्जित किया गया है। रुद्राक्ष में 199 स्मोक व 53 हीट डिटेक्टर लगे हैं। जो मेन फायर अलार्म एड्रेसेबल पैनल को सूचना देते हैं।