फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: इस स्मार्ट स्कूल का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, लागत आई 14 करोड़, जानें इसकी खूबियां

Tue, 13 Jul 2021 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Machhodri Primary School in Varanasi
पीएम मोदी करेंगे स्कूल का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

काशी में स्मार्ट स्कूल का सपना अब साकार होता दिख रहा है। नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 14 करोड़ की लागत से मच्छोदरी में प्राथमिक विद्यालय बनकर तैयार हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका उदघाटन 15 जुलाई को होना है। उदघाटन के पहले ही यहां बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों की लंबी कतार लग रही है। इस विद्यालय में जहां कान्वेंट स्कूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी वहीं बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही कौशल विकास के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। देखें अगली स्लाइड्स...।

PM Modi will inaugurate Machhodri Primary School in Varanasi

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यह पूर्वांचल का पहला ऐसा विद्यालय है, जहां बच्चों की सुविधा के लिए लिफ्ट और आर्टिफिशियल घास भी लगाया गया है। इसके अलावा बिल्डिंग में वॉटर हार्वेस्टिंग के साथ अग्नि शमन यंत्र और कक्षाएं भी स्मार्ट तरीके से चलेंगी।

PM Modi will inaugurate Machhodri Primary School in Varanasi

अब जबकि प्रधानमंत्री को इसका उदघाटन करना है, ऐसे में रविवार को यहां तैयारियां जोर शोर से चलती रही। परिसर वाल पेटिंग के साथ ही कक्षाएं शुरू करने संबंधी सभी जरूरी सामान भी मंगाए जा रहे हैं। कॉवेंट की तर्ज पर डेस्क व बेंच भी खरीदे गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Machhodri Primary School in Varanasi

विद्यालय की खात बातें
-4500 वर्ग में पुराने जीर्ण शीर्ण विद्यालय के स्थान पर बड़े और आधुनिक स्मार्ट विद्यालय का निर्माण 14.21 करोड़ की लागत से कराया गया है।
-विद्यालय भवन 1500 क्षेत्रफल में होगा, इसमें 14 कमरे ग्राउंड फ्लोर, 11 कमरे फर्स्ट फ्लोर पर और दूसरे फ्लोर पर 14 कमरे बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Machhodri Primary School in Varanasi

-ग्राउंड फ्लोर पर प्राथमिक कक्षाएं और प्रशासनिक भवन, फर्स्ट फ्लोर पर द्वितीयक कक्षाएं व पुस्तकालय और दूसरे फ्लोर पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कम्प्यूटर कक्ष तैयार किया जा रहा है। 
-बिल्डिंग में फायर फाईटिंग सुविधा, रेन वॉटर हॉरवेस्टिंग, जेनसेट की सुविधा, शौचालय, पीने के पानी के लिए आरो वॉटर सिस्टम, लिफ्ट के साथ सांस्कृतिक हॉल, सेमिनार कक्ष आदि बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed