{"_id":"614c09c58ebc3e01412a21a5","slug":"ropeway-in-varanasi-survey-work-completed-there-will-stoppage-at-these-four-stations-trolley-available-every-one-and-half-minutes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रोपवे: सर्वे का काम पूरा, इन चार स्टेशनों पर होगा ठहराव, हर डेढ़ मिनट में मिलेगी ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रोपवे: सर्वे का काम पूरा, इन चार स्टेशनों पर होगा ठहराव, हर डेढ़ मिनट में मिलेगी ट्रॉली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:29 AM IST
सार
दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तिराहे के बीच प्रत्येक डेढ़ मिनट पर ट्रॉली से यात्री आगे का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी में रोपवे
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तिराहे के बीच प्रत्येक डेढ़ मिनट पर ट्रॉली से यात्री आगे का सफर कर सकेंगे। इस पूरी परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट वैपकास ने बुधवार को सौंप दी है। विकास प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को रोपवे परियोजना का फाइनल ड्राफ्ट शासन को भेज दिया जाएगा।
यातायात की संजीवनी के रूप में तैयार हुई रोपवे परियोजना अब धरातल पर उतरने को तैयार हो गई है। वैपकास कंपनी की ओर से सर्वे रिपोर्ट पूरा कर उसे विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया है।फिजिबिलिटी रिपोर्ट में कैंट स्टेशन से शुरू होने वाले रोपवे को गिरिजाघर तक ले जाने का प्रस्ताव है और इसमें साजन तिराहे के अलावा रथयात्रा पर यात्री ठहराव होगा। वैपकास की ओर से तैयार रिपोर्ट में कैंट स्टेशन स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने से रोपवे परियोजना की शुरुआत होगी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
2 of 6
वाराणसी में रोपवे
- फोटो : सोशल मीडिया।
बनारस शहर में करीब 45 मीटर से ऊंचाई से गुजरने वाले रोपवे को साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा, लक्सा होते हुए गिरिजाघर पर पर पहुंचाया जाएगा। पांच किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर खर्च होने वाले 424 करोड़ रुपये का पूरा खाका भारत सरकार की सहयोगी कंपनी वैपकॉस ने तैयार कर दिया है। यहां बता दें कि रोपवे परियोजना पर आने वाले खर्च पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहमति बन चुकी है। इसमें 80 फीसदी अंशदान केंद्र सरकार का और 20 फीसदी राज्य सरकार का होगा।
3 of 6
वाराणसी में रोपवे
- फोटो : सोशल मीडिया।
विकास प्राधिकरण पूरी परियोजना की नोडल एजेंसी के रूप में नामित की जाएगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वैपकास और वीडीए के बीच संसाधनों की उपलब्धता के लिए एग्रीमेंट किया गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि वैपकास की फाइनल रिपोर्ट आ गई है और इसे बृहस्पतिवार को शासन को भेजी जाएगी। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी की सहमति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वाराणसी में रोपवे
- फोटो : सोशल मीडिया।
रोपवे परियोजना के करीब पांच किलोमीटर लंबे रूट पर 220 ट्राली के संचालन का प्रस्ताव दिया गया है। एक समय में इसमें एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे। इसमें पूरे दिन में 20 से 25 हजार यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा होगी। कैंट, साजन तिराहा, रथयात्रा और गिरिजाघर चौराहे पर रोपवे स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित की गई है। इस पर थोड़ी बाधा भी बताई गई है।
विज्ञापन
5 of 6
गोदौलिया चौराहा
- फोटो : फाइल फोटो
रोपवे परियोजना का फाइनल ड्राफ्ट शासन को भेज दिया गया है। प्रदेश सरकार के शहरी आवास विभाग की संस्तुति के बाद यह केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी में भेजा जाएगा और वहां से सहमति के बाद इस परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक इस पर फाइनल मुहर लग जाएगी और इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।