फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का बनारस में समापन, कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत, पांडेयपुर में हंगामा

Thu, 22 Dec 2022 08:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Dec 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Regional Bharat Jodo Yatra ends in varanasi Congressmen show strength uproar in Pandeypur
वाराणसी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, मनमाने जीएसटी और पेट्रोज-डीजल के दाम कम करो के नारे के साथ वाराणसी में गुरुवार को कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। तथागत की उपदेश स्थली से आशीष लेकर संत रविदास की चौखट पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने 22 किलोमीटर की यात्रा के दौरान एकजुटता दिखाई।

इस दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब पांडेयपुर चौराहे पर पहुंची तो कुछ लोग आपस में भिड़ गए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि यात्रा के दौरान एक बाहरी व्यक्ति ने यात्रा में घुसने का प्रयास किया था जिसे कार्यकर्ताओं ने रोकना चाहा तो हंगामा होने लगा। कुछ देर बार मामले को संभाल लिया गया था। कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बीते 11 दिसंबर को हुई थी। बुधवार की देर शाम गाजीपुर से यात्रा वाराणसी पहुंची थी। 

Regional Bharat Jodo Yatra ends in varanasi Congressmen show strength uproar in Pandeypur
वाराणसी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तथागत की उपदेशस्थली पर बाबा सारंगनाथ और महात्मा बुद्ध का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की। यात्रा का रास्ते भर काशी की जनता ने फूल बरसाकर स्वागत किया। रास्ते भर कांग्रेसी नारा लगाते हुए चल रहे थे। 
Regional Bharat Jodo Yatra ends in varanasi Congressmen show strength uproar in Pandeypur
वाराणसी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह भारत से नफरत को खत्म करने वाली और देश को एकसूत्र में जोड़ने वाली यात्रा है। यात्रा के दौरान जनता का जो प्यार और विश्वास मिला है वह हमारी थाती है। यात्रा के दौरान जगह-जगह छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Regional Bharat Jodo Yatra ends in varanasi Congressmen show strength uproar in Pandeypur
वाराणसी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यात्रा पहड़िया, पांडेयपुर, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर यात्रा गोदौलिया से लंका पहुंची। लंका पर महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा संत रविदास के मंदिर पहुंची। 

विज्ञापन
Regional Bharat Jodo Yatra ends in varanasi Congressmen show strength uproar in Pandeypur
वाराणसी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

संत का दर्शन पूजन और माल्यार्पण करने के बाद प्रादेशिक यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान भी साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों ने अपना दम दिखाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed