फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस के इस गांव में नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची बाल संरक्षण की टीम

Tue, 19 Jun 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Child protection team arrived for bsn minor girl marriage
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के एक गांव में सोमवार की देर रात नाबालिग की शादी रुकवाने के लिये बाल संरक्षण की टीम उसके घर पहुंच गई। जहां परिजनों ने लड़की को बालिग बताया तो वहीं टीम ने सर्टिफिकेट का हवाला देते हुए उसे नाबालिग करार दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Child protection team arrived for bsn minor girl marriage
varanasi - फोटो : अमर उजाला
चोलापुर थाना अंतर्गत परानापट्टी गांव में सोमवार की देर रात नाबालिग की शादी रुकवाने के लिये बाल संरक्षण की टीम उसके घर पहुंच गई। जहां परिजनों ने लड़की को बालिग बताया तो वहीं टीम ने सर्टिफिकेट का हवाला देते हुए उसे नाबालिग करार दिया। 

 
Child protection team arrived for bsn minor girl marriage
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अंत में पिता ने लड़की के मेडिकल के लिए लिखित पत्र दिया। इसके बाद मंगलवार को मेडिकल कराने पर सहमति बनी और तय किया गया अगर वह नाबालिग हुई तो उसकी शादी नही कराई जाएगी, तब टीम लौटी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Child protection team arrived for bsn minor girl marriage
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गांव के एक परिवार में लड़की की शादी होनी है। बाल संरक्षण विभाग को सूचना मिली कि गावं में एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है। बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, पुलिस व आशा ज्योति केंद्र के सदस्यों के साथ पहुंच गई। मौके पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। 

 
विज्ञापन
Child protection team arrived for bsn minor girl marriage
टीम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से मिले सर्टिफिकेट के आधार पर लड़की की उम्र केवल 16 साल हो रही है। वहीं पिता ने बताया कि उनकी बेटी बालिग है। मंगलवार को मेडिकल कराने की बात हुई। पिता ने लिख कर दिया है कि अगर मेडिकल में बेटी बालिग नहीं निकली तो वह शादी रोक देंगे। लड़की की शादी मंगलवार को होने वाले मेडिकल पर निर्भर करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed