{"_id":"5b45f78b4f1c1bb6248b59c9","slug":"purvanchal-mafia-don-are-in-fear-after-munna-bajrangi-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेलों में बढ़ी हलचल, कुख्यात नाम सकते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेलों में बढ़ी हलचल, कुख्यात नाम सकते में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में की गई माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यूपी की जेलों में कैद कुख्यात सकते में हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं ऐसी ही वारदात के वे भी शिकार न हो जाएं, इसे लेकर जेल की सलाखों के पीछे काफी हलचल है। प्रदेश की जेलों में मुन्ना बजरंगी की तरह पूर्वांचल के कई कुख्यात और चर्चित नाम कैद हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
मुन्ना बजरंगी
- फोटो : SELF
जेल सूत्रों के अनुसार कुख्यात अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए बंदियों के समूह के बीच बैरकों में ही रह रहे हैं। साथ ही बंदीरक्षकों से मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का अनुरोध कर रहे हैं।
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की जेलों में मुन्ना बजरंगी की तरह पूर्वांचल के कई चर्चित नाम कैद हैं। इनमें से एमएलसी बृजेश सिंह शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल में और उनका करीबी त्रिभुवन सिंह मिर्जापुर जेल में निरुद्ध है। आगरा जेल में मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी निरुद्ध हैं। वहीं, सुभाष ठाकुर फतेहगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में मिर्जापुर जेल में चंदौली का निलंबित एआरटीओ आरएस यादव निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पजीत सिंह उर्फ पीजे, मोहम्मद तारिक और अब मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इस गिरोह के गुर्गों को खुद की जान का भय सताने लगा है। चर्चाएं हैं कि गिरोह से जुड़े कई गुर्गे पाला बदलने की तैयारी में हैं और जल्द ही नए आकाओं की शरण में जाकर पनाह ले सकतेेहैं। इन हालात में बजरंगी गिरोह का अस्तित्व दांव पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आगामी दिनों में यह देखने लायक बात होगी कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर बजरंगी गिरोह जरायम जगत में सशक्त तरीके से वापसी करता है या फिर सब कुछ बिखर जाएगा। बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस और एसटीएफ उसके गुर्गों की गतिविधियों पर नजरें गड़ाए बैठी हुई हैं।