फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लिपकार्ट-वालमार्ट सौदे को लेकर विरोध तेज, यूपी के कई जिलों में फूंका गया पुतला

Fri, 11 May 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
protest over UP many district for Walmart Flipkart Deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
फ्लिपकार्ट का वालमार्ट में विलय के विरोध में गुरुवार को बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आर्थिक चिंतन शाखा स्वदेशी जागरण मंच ने प्रदर्शन किया। वालमार्ट का पुतला फूंका गया, कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी की। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
protest over UP many district for Walmart Flipkart Deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आर्थिक चिंतन शाखा स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गुरुवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर वालमार्ट का पुतला फूंका गया। इस दौरान पत्रक जिलाधिकारी को दिया गया। डीएम ने कहा कि इस पत्र को जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। 

 
protest over UP many district for Walmart Flipkart Deal
Walmart-Flipkart
फ्लिपकार्ट को वालमार्ट के खरीदने के विरोध में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख अजय कुमार ने कहा कि बाजार खरीद की ये भावना छोटे उद्योग को खत्म कर देगी। कहा कि इस कंपनी के सौदे के पीछे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साजिश है। इसके जरिए भारत के छोटे उद्योग करने वालों के सामने भूखमरी की समस्या पैदा हो जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
protest over UP many district for Walmart Flipkart Deal
flipkart deal
चंदौली के सकलडीहा  में गुरूवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने  विरोध जताया। आरोप लगाया कि वालमार्ट विदेशी कंपनी के हाथों बेचने की साजिश है और इसकी निंदा की। मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। 

 
विज्ञापन
protest over UP many district for Walmart Flipkart Deal
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भदोही में स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अशोक कुमार शुक्ला और जिला संयोजक अशोक मिश्र ने गुरुवार को  को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रक में अमेरिकी कंपनी वालमार्ट की ओर से फ्लिप कार्ड को खरीदने का विरोध जताया गया। कहा कि इससे स्वदेशी व्यवस्था प्रभावित होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed