फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा का संरक्षण और संवर्धन देश के विकास का आधार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Tue, 16 Mar 2021 03:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Mar 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind said ganga protection and promotion are development country
होटल ताज में एक कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गंगा और हमारी संस्कृति एक दूसरे पर आधारित है। मां गंगा का शुद्ध होना हमारे पर्यावरण की स्वच्छता का महत्वपूर्ण मापदंड है। इसका संरक्षण, संवर्धन ही देश के विकास का आधार है। इस पर मंथन के लिए काशी से बेहतर कोई स्थान नहीं है। सोमवार को नदेसर स्थित एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में आए राष्ट्रपति ने गंगा, पर्यावरण और भारतीय संस्कृति विषय पर अपने विचार रखे।

President Ramnath Kovind said ganga protection and promotion are development country
ताज होटल के बाहर राष्ट्रपति की फ्लीट। - फोटो : अमर उजाला

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मुझे बाबा विश्वनाथ के दिव्य दर्शन का सौभाग्य मिला। बाबा विश्वनाथ से देशवासियों के स्वास्थ्य एवं समृद्धि का आशीर्वाद लिया। शिवरात्रि पर निकलने वाली शिवबरात को एक समावेशी समूह की कल्पना पर आधारित बताया। कहा कि मां गंगा की आरती में भाग लेने का अवसर मिला। गंगा आरती में हम सबने गंगा की स्वच्छता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

President Ramnath Kovind said ganga protection and promotion are development country
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति ने कहा कि वह स्वयं को मां गंगा की करोड़ों संतानों में से एक मानते हैं। उनका जन्म गंगा किनारे कानपुर देहात के पास एक गांव में हुआ है। वह जहां भी रहे, वहां मां गंगा का सानिध्य मिला। कहा कि गंगा की पवित्रता, निर्मलता और अविरलता उनके जीवन के मार्गदर्शन के प्रेरणास्रोत रहे हैं। गंगा एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
President Ramnath Kovind said ganga protection and promotion are development country

यूं ही खिलखिलाती रहे काशी
सोमवार की सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने काशी प्रवास के अंतिम दिन बरेका गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध जनों संग मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में भी काशी का स्वरूप नहीं बदला। यहां के लोग नहीं बदले। अल्हड़पन और बिंदास मिजाज वाले इस शहर में विकास का क्रम टूटना नहीं चाहिए। यूं ही काशी खिलखिलाती रहे और यहां के लोग हमेशा खुशहाल रहें।

विज्ञापन
President Ramnath Kovind said ganga protection and promotion are development country
सेवा कुंज आश्रम में राष्ट्रपति कोविंद।सेवा कुंज आश्रम में राष्ट्रपति कोविंद। - फोटो : @rashtrapatibhvn Twitter

बरेका गेस्ट हाउस में प्रबुद्धजनों संग मुलाकात करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि एयरपोर्ट को जोड़ने वाली शहर की चौड़ी सड़कें और फ्लाईओवर के बढ़ते जाल ने शहर की सुंदरता निखार दी है। बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर अपने स्वरूप में लौटेगा तो निश्चित रूप से विश्व पटल पर काशी जैसा कोई दूसरा शहर नहीं होगा। कहा कि शहर के विकास में सहयोग करें। काशी में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति का ठहराव बरेका के गेस्ट हाउस में रहा। प्रबुद्धजनों से मुलाकात के दौरान पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल आदि भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed