फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहें सावधान, तापमान बढ़ने के साथ ही बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे रखें ध्यान

Fri, 30 Mar 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
precaution for danger of heat stroke in this weather temperature
patient
होली के बाद से अचानक मौसम में आए बदलाव से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी है। दिन में जहां चिलचिलाती धूप, शाम को मौसम में हल्की ठंड की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अभी तो गर्मी की शुरुआत है आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह होगी। दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में इससे निपटने के खास इंतजाम नहीं है। आगे की स्लाइड्स में देखें ...
precaution for danger of heat stroke in this weather temperature
जिले में संक्रामक रोगों की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

बदले मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। अब जबकि गर्मी शुरू हो रही है, ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी में पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को लेकर होता है। जरा सी लापरवाही पर उन्हें डायरिया, निमोनिया होने की संभावना बढ़ जाती है। 

 
precaution for danger of heat stroke in this weather temperature
stomach diseases
बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल, दीनदयाल, मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में एक सप्ताह में फीजिशियन की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत बढ़ी है। बनारस समेत आसपास के इलाकों से पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
precaution for danger of heat stroke in this weather temperature
अस्पताल और केंद्रीय कार्यालय के कार्य प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
 मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि  तापमान में उतार-चढ़ाव और सावधानी न बरतने की वजह से ही बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे मे लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने के साथ ही संतुलित भोजन करना चाहिए। 

 
विज्ञापन
precaution for danger of heat stroke in this weather temperature
डेमो - फोटो : डेंमो
उधर अस्पताल में गर्मी में होने वाली हीट स्ट्रोक, डायरिया आदि से निपटने के लिए न तो अलग वार्ड बन सका और न ही ग्लूकोज सहित पर्याप्त दवा है। गम्री बढ़ने के साथ ही मरीज भी बढ़ते जाएंगे। डाक्टरों ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अधिक पानी पीने और सिर ढंक कर चलने की सलाह दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed