फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे PM मोदी, इस अंदाज में होगा फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत

Sat, 10 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
PM Modi  will spent four hour in kashi grand welcome for french president
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मार्च को आगमन संबंधी आरंभिक प्रोटोकॉल वाराणसी जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रां जब अपनी यात्रा के दौरान वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे तो उनका स्वागत खास अंदाज में किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
PM Modi  will spent four hour in kashi grand welcome for french president
french - फोटो : अमर उजाला

प्रोटोकॉल के मुताबिक पीएम मोदी काशी में साढ़े पांच घंटे और इमैनुअल मैक्रां चार घंटे रहेंगे। इमैनुअल मैक्रां पीएम मोदी से डेढ़ घंटे पहले ही नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दरभंगा घाट पर स्थित बृजरमा पैलेस में लंच का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। दोनों नेता नदेसर स्थित होटल गेटवे (गंगेज) में लंच करेंगे। 

 
PM Modi  will spent four hour in kashi grand welcome for french president
welcome - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रां जब अपनी यात्रा के दौरान दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे तो उनका स्वागत परंपरागत तरीके से शहनाई और तबले के सुमधुर संगीत के साथ किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मैक्रां लगभग आधे घंटे तक हस्तकला संकुल में रुकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi  will spent four hour in kashi grand welcome for french president
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Magic Paris
मैक्रां के संकुल में रहने के दौरान संस्कृति मंत्रालय की ओर कठपुतली नृत्य की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद वह एंफीथिएटर होते हुए हैंडलूम गैलरी में पहुंचेंगे, जहां उन्हें हथकरघा का सजीव प्रदर्शन दिखाया जाएगा। वापसी के वक्त वह कॉलीन गैलरी और हस्तशिल्प से जुड़े वस्तुओं के संग्रहालय को भी देखेंगे। 

 
विज्ञापन
PM Modi  will spent four hour in kashi grand welcome for french president
french - फोटो : अमर उजाला

दोनों नेताओं का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होना अबी बाकी है।  मैक्रां और मोदी 12 मार्च की सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोनों नेता मिर्जापुर रवाना हो जाएंगे। मिर्जापुर से वह 12:15 बजे बड़ालालपुर में स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। हस्तकला संकुल में करीब करीब आधे घंटे रहने के बाद दोनों नेता हेलीकाप्टर से डीरेका मैदान पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से अस्सी घाट जाएंगे। अस्सी घाट से बजड़े पर सवार होकर वह दशाश्वमेध घाट जाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed