फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने सीएम योगी की कर दी तारीफ, इस मामले में ब्राजील से की थी उत्तर प्रदेश की तुलना

Sat, 11 Jul 2020 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi praised CM Yogi comparing Uttar Pradesh with Brazil in coronavirus cases
योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के लोगों से संवाद करते समय सीएम योगी आदित्यनाथ की इशारों में एक बार फिर तारीफ कर दी। पीएम मोदी ने इस दौरान गैर सरकारी संगठनों (NGO) के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी। जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान जरूरतमंदों को खाना खिलाया या मदद की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह आपसे बातें करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे भोलेनाथ के दर्शन कर लिए।

PM Modi praised CM Yogi comparing Uttar Pradesh with Brazil in coronavirus cases
गुरुवार को पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला।

पीएम मोदी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के समान जनसंख्या वाले ब्राजील जैसे विशाल देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण लगभग 65,000 लोगों की मौत हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश में, लगभग 800 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, इसका मतलब है कि राज्य में कई लोगों की जान बचाई गई है।

PM Modi praised CM Yogi comparing Uttar Pradesh with Brazil in coronavirus cases
पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला।

आज उत्तर प्रदेश ने न सिर्फ संक्रमण की गति को काबू में किया हुआ है बल्कि जिन्हें कोरोना हुआ है, वो भी तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसकी बहुत बड़ी वजह आप सभी लोग हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ भारत पर सवाल उठा रहे थे। वो कह रहे थे कि इस बार भी स्थिति खराब हो जाएगी लेकिन क्या हुआ? 23-24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने अपने लोगों के साथ मिलकर इन सभी आशंकाओं पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi praised CM Yogi comparing Uttar Pradesh with Brazil in coronavirus cases

पीएम ने बताया कि आज भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसका बहुत बड़ा लाभ बनारस के भी गरीबों, श्रमिकों को हो रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत, अमेरिका से भी दोगुनी आबादी से, एक पैसा लिए बिना उनका भरण-पोषण कर रहा है।

विज्ञापन
PM Modi praised CM Yogi comparing Uttar Pradesh with Brazil in coronavirus cases

100 साल पहले, एक ऐसी ही महामारी हुई थी, यह कहा जाता है कि तब भारत में जनसंख्या इतनी बड़ी नहीं थी। फिर भी, उस समय, भारत उन देशों में से एक था, जिसमें सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं। इसीलिए इस समय पूरी दुनिया भारत के लिए चिंतित थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed