फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: जीत के बाद पहले काशी दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, ढोल-नगाड़े के बीच हुआ भव्य स्वागत; देखें तस्वीरें

Tue, 18 Jun 2024 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

PM Narendra Modi in Varanasi Today News in Hindi : पीएम मोदी के काशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहर में जिस मार्ग से पीएम मोदी का काफिला निकला वहां पुष्पवर्षा की गई। 

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi PM Narendra Modi Grand Welcome See Latest Photos Today
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से दशाश्वमेध घाट तक जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया। इसे लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया था। दशाश्वमेध घाट पर खास फूलों से सजावट किया गया था। यहां पीएम मोदी गंगा पूजन के बाद आरती में शामिल हुए। तस्वीरों में देखें पीएम के दौरे की झलक...
Trending Videos
PM Modi in Varanasi PM Narendra Modi Grand Welcome See Latest Photos Today
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के पुलिस लाइन परिसर से बाहर निकलते ही ढोल और नगाड़े बजाए गए। इस दौरान बैंड बाजा के साथ फूल बरसाए गए। पीएम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं में काफी उत्साह दिखा।
PM Modi in Varanasi PM Narendra Modi Grand Welcome See Latest Photos Today
पीएम मोदी की जनसभा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
पीएम की जनसभा के लिए 16 ब्लाक बनाए गए थे। व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक ब्लाक में 5-5 कार्यकर्ता रहे। साथ ही किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों, महिलाओं, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के लिए अलग- अलग दीर्घा बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi in Varanasi PM Narendra Modi Grand Welcome See Latest Photos Today
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल पर मंच, पार्किंग, सुरक्षा, जल, सिटिंग आदि व्यवस्थाओं के लिए चुनिंदा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। गर्मी अधिक है, इसीलिए पानी के इंतजाम ज्यादा रहे।
विज्ञापन
PM Modi in Varanasi PM Narendra Modi Grand Welcome See Latest Photos Today
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे लोग
मेहदीगंज स्थित प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर किसान परिवारों का जमावड़ा लगने लगा है। यहां भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की प्यास बुझाने के लिए 12 से अधिक प्याऊ टैंकर लगे हुए हैं। साथ ही जर्मन हैंगर पंडाल में लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed