फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते; एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा

Sat, 24 Oct 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 24 Oct 2026 06:12 AM IST
सार

वाराणसी में आयोजित एयर शो में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी ने नमो घाट पर डेरा डाल दिया है। सुरक्षा कारणों से शनिवार सुबह 10:15 बजे से पुलिस लाइन से नमो घाट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

विज्ञापन
PM Modi Defence Minister Rajnath CM Yogi visit Air Show varanasi roads closed SPG up base Namo Ghat
एयर शो को लेकर वाराणसी में तैयारी पूरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

काशी में विंग्स ऑफ गंगेज की थीम पर हो रहे एयर शो का समापन 25 अक्तूबर को होगा। इस खास अवसर के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। शनिवार को जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चे नमो घाट से एयर शो देखेंगे।



देखें वीडियो: काशी में पहली बार ऐसा एयर शो! आसमान में गरजेंगे 100 विमान

एयर शो के लिए नमो घाट को मुख्य कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो घाट से एयर शो देखेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को दोपहर 12:45 बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचेंगे। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इनके स्वागत के लिए रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता वहां मौजूद होंगे।

Trending Videos
PM Modi Defence Minister Rajnath CM Yogi visit Air Show varanasi roads closed SPG up base Namo Ghat
नमो घाट पर होगा आकर्षक एयर शो। - फोटो : अमर उजाला

कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों का हुआ चयन
शुक्रवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन है। इस दिन जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चों को एयर शो दिखाया जाएगा। शुक्रवार से घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। वायु सेना की ओर से सुबह 11:40 बजे से शो की शुरुआत की जाएगी। इसमें काशी से लेकर दशाश्व फॉर्मेशन के तहत लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टरों की ओर से अलग-अलग करतब दिखाए जाएंगे। एशर शो में शामिल होने वाले बच्चों का चयन बीते 15 दिनों से किया गया। शनिवार को शो देखने वाले बच्चे कक्षा 8 से 12 तक के होंगे। विद्यालयों के इन बच्चों में सबसे ज्यादा बच्चे सीबीएसई बोर्ड के हैं। इन्हें घाट पहुंचाने और वापस ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

PM Modi Defence Minister Rajnath CM Yogi visit Air Show varanasi roads closed SPG up base Namo Ghat
काशी में भव्य एयर शो की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

गंगा पार डोमरी से फाइटर जेट्स का बेस्ट व्यू, अस्सी से केदारघाट तक मायूसी
सुबह 11 से लेकर दो बजे तक अस्सी घाट पर परिवार के साथ बैठा रहा लेकिन आसमान की ओर देख मायूसी हुई। चुनिंदा प्लेन भी कब उड़ गए पता नहीं चला। केदारघाट पर चार घंटे बैठी रही लेकिन सारंग और हार्वर्ड को छोड़कर बाकियों का अच्छा नजारा या फोटो नहीं आ पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Defence Minister Rajnath CM Yogi visit Air Show varanasi roads closed SPG up base Namo Ghat
एयर शो में हेलीकाॅप्टर। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दशाश्वमेध घाट पर अद्भुत नजारे देखने को मिले। कम से कम 50 से 60 विमानों को नजदीक से देखा। ये बातें बृहस्पतिवार को कई घाटों से एयर शो देखने पहुंचे जयंत, पूजा और विनय ने बताईं।

विज्ञापन
PM Modi Defence Minister Rajnath CM Yogi visit Air Show varanasi roads closed SPG up base Namo Ghat
जेट विमान ने दिखाए करतब। - फोटो : अमर उजाला

लोगों और सोशल मीडिया पर चल रही राय को मानें तो गंगा पार डोमरी से एयर शो का बेस्ट व्यू मिल रहा है। यदि नमो घाट पर वायुसेना के जारी पास आपके पास नहीं है तो यह विकल्प सबसे बेहतर है। ज्यादातर विमान अपने करतब और राउंड डोमरी से ले रहे हैं। इसे देखना काफी रोमांचकारी है। यहां सबसे नजदीक से फाइटर जेट देखने का अनुभव मिल रहा है। कई बार तो विमान जो रंग छोड़ रहे वो भी वहीं पर गिर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed