फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह: रविंद्र जायसवाल ने सफाईकर्मियों को दिया सम्मान, अस्सी घाट पर सफाई अभियान

Wed, 16 Sep 2020 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Sep 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
PM modi birthday seva saptah Ravindra Jaiswal honored sweepers safai abhiyan at Assi Ghat in varanasi
अस्सी घाट पर सफाई और सफाई कर्मियों को सम्मानित करते मंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है। उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में उनके चाहने वाले और भाजपा कार्यकर्ता उनके बर्थ-डे को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता जन्मदिन से पहले एक सप्ताह सेवा सप्ताह अभियान चलाते हैं। इस दिन वह रक्तदान, साफ-सफाई और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। यह हर साल की तरह इस साल भी हो रहा है।

PM modi birthday seva saptah Ravindra Jaiswal honored sweepers safai abhiyan at Assi Ghat in varanasi
pm modi birthday seva saptah

बुधवार को उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने स्वच्छता अभियान के क्रम में पांडेयपुर चौराहे पर कोरोना महामारी के काल मे भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। पांडेयपुर चौराहे पर स्थापित मुंशी प्रेमचंद की मूर्ति को मंत्री ने धोकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे चौराहे पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।

PM modi birthday seva saptah Ravindra Jaiswal honored sweepers safai abhiyan at Assi Ghat in varanasi

रोहनिया में शूलंटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने साफ-सफाई की। कार्यकर्ता भी शहर में सेवा सप्ताह के तहत हो रहे काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi birthday seva saptah Ravindra Jaiswal honored sweepers safai abhiyan at Assi Ghat in varanasi

अस्सी घाट पर जगी स्वच्छता की अलख
स्वच्छता को जन आंदोलन की राह दिखाने वाले अस्सी घाट पर नमामि गंगे ने स्वच्छता की अलख जगाई। पीएम मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत अस्सी घाट की सफाई की गई। गंगा किनारे और घाट की सीढ़ियों पर इधर-उधर बिखरे कूड़े-कचरे को कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। राष्ट्रीय ध्वज और पीएम मोदी की तस्वीर लेकर लाउडस्पीकर से गंगा घाटों के आसपास स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन
PM modi birthday seva saptah Ravindra Jaiswal honored sweepers safai abhiyan at Assi Ghat in varanasi

संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने अस्सी घाट पर गंगा के किनारे कुदाल से साफ-सफाई कर देश-दुनिया को स्वच्छता का संदेश दिया है। पीएम मोदी द्वारा पेश की गई स्वच्छता की मिसाल को हमें आगे बढ़ाना है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ स्वच्छ भारत का सपना देखा था। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोडकर मां भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed