फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सरकार से तो पंडाल और प्रतिमा लगाने की मिल गई अनुमति, लेकिन अब खड़ी हो गई ये बड़ी समस्या

Sun, 11 Oct 2020 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Oct 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Permission got from government to install pandal and durga statue but now this big problem has arisen in varanasi up
शंकुधारा में बन रहीं प्रतिमाएं। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में शासन और प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद अब प्रतिमाओं को लेकर परेशानी बढ़ गई है। मूर्ति कारीगरों के पास प्रतिमाएं ही उपलब्ध नहीं हैं। जहां मूर्तियां हैं, उनकी बुकिंग पहले से होने के कारण आयोजन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है।

Permission got from government to install pandal and durga statue but now this big problem has arisen in varanasi up

दुर्गा पूजा पर जिले में चार सौ से अधिक पंडाल बनाए जाते हैं। शासन की अनुमति मिलने के बाद पूजा समिति के लोग मूर्ति कारीगरों के चक्कर काट रहे हैं। समितियां पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से संपर्क कर रही हैं, लेकिन कहीं प्रतिमाएं नहीं हैं।

Permission got from government to install pandal and durga statue but now this big problem has arisen in varanasi up
दक्षिण भारत की तरह होती है दुर्गा पूजा । - फोटो : अमर उजाला

पूजा समिति ने केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष से भी प्रतिमाओं के इंतजाम के लिए गुहार लगाई है। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज मिश्र ने बताया कि मुगलसराय में 25 छोटी प्रतिमाएं थीं, लेकिन उनकी बुकिंग हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Permission got from government to install pandal and durga statue but now this big problem has arisen in varanasi up

सरस्वती पूजा के बचे हुए ढांचों पर जो मूर्तियां तैयार हुईं, वह भी शहर की मांग के अनुरूप कम हैं। इससे पूजा समितियों के सामने मूर्ति स्थापना का संकट खड़ा हो गया है। मूर्तियां नहीं मिलीं तो केवल सांकेतिक कलश पूजन होगा।

विज्ञापन
Permission got from government to install pandal and durga statue but now this big problem has arisen in varanasi up
- फोटो : अमर उजाला

बंगाल से इस बार नहीं आए कारीगर
कोषाध्यक्ष संजय मुखर्जी ने बताया कि बनारस में जितने अच्छे और बड़े मूर्तिकार हैं, उन्हें कोरोना संक्रमण के कारण आर्डर नहीं मिला था। अब इतना कम समय है कि प्रतिमाओं की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। एक मूर्ति बनने में 10 से 12 दिन लगते हैं। पंडाल और प्रतिमा के कारीगर भी बंगाल से आते हैं। इस बार वह आए नहीं, इसलिए भी परेशानी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed