फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: काशी में तुलसीघाट पर डेढ़ लाख लोगों ने देखी 476 साल पुरानी नागनथैया की लीला, तस्वीरों में देखें एक झलक

Wed, 06 Nov 2024 09:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 06 Nov 2024 09:35 AM IST
सार

क्खा मेला में शुमार नागनथैया लीला काशी के तुलसीघाट पर जीवंत हुई तो देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सात फन और 22 फीट लंबे कालिया नाग का मर्दन कर भगवान श्रीकृष्ण ने दर्शन दिए। 

विज्ञापन
people saw 476 year old Naganathaya Leela at Tulsi Ghat in Kashi
नागनथैया की लीला - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ की नगरी अविनाशी काशी में मंगलवार को तुलसीघाट पर नटवर की नागनथैया की लीला जीवंत हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने सात फन और 22 फीट लंबे कालिया नाग का मर्दन किया। इस अविरल, अलौकिक और पारंपरिक क्षण को अपलक निहारने के लिए आस्थावानों का जनसैलाब उमड़ा था। डमरुओं के निनाद के बीच वृंदावन बिहारीलाल... और हर हर महादेव... के जयघोष गूंजते रहे।

people saw 476 year old Naganathaya Leela at Tulsi Ghat in Kashi
नागनथैया की लीला - फोटो : अमर उजाला
लक्खा मेला में शुमार तुलसीघाट की श्रीकृष्णलीला के प्रसंग नागनथैया की 10 मिनट की लीला को देखने के लिए घाट की सीढि़यों से लेकर गंगा में बजड़ों पर लीलाप्रेमियों की भीड़ उमड़ी थी। दोपहर से ही लीला देखने के लिए लोग पहुंचने लगे। रामायणियों ने पात्रों के साथ लीला के एक-एक प्रसंग को भक्ति भाव से वाचन कर जीवंत किया। भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ गेंद खेल रहे थे तभी गेंद यमुना में चली गई। भगवान श्रीकृष्ण ने कदंब के पेड़ पर चढ़कर बांसुरी बजाई और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। 
people saw 476 year old Naganathaya Leela at Tulsi Ghat in Kashi
नागनथैया की लीला - फोटो : अमर उजाला
कदंब के पेड़ से छलांग लगाते ही हर तरफ डमरुओं के निनाद संग वृंदावन बिहारीलाल और हर हर महादेव... का जयघोष गूंज उठा। कालिया नाग का मर्दन कर उसके फन पर बांसुरी बजाते श्रीकृष्ण के दर्शन की अनूठी झांकी देख सभी भावविह्वल हो उठे। खुशी में डमरू वादन, आरती व पुष्पवर्षा होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
people saw 476 year old Naganathaya Leela at Tulsi Ghat in Kashi
नागनथैया की लीला - फोटो : अमर उजाला
परंपरा के अनुसार बजड़े पर काशीराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह अपने परिवार के साथ लीला देखने पहुंचे थे। मेयर अशोक कुमार तिवारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी दर्शन किए। अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के पात्र का माल्यार्पण किया। इसके बाद अनंत नारायण सिंह का स्वागत किया।

विज्ञापन
people saw 476 year old Naganathaya Leela at Tulsi Ghat in Kashi
नागनथैया की लीला - फोटो : अमर उजाला
ये रहे पात्र व रामायणी
श्रीकृष्ण लीला के प्रमुख पात्रों में आशुतोष चौबे (खेलने वाले श्रीकृष्ण), श्रेयांश शर्मा (यमुना में कूदने वाले श्रीकृष्ण), दिव्यांश दुबे (बलराम), कार्तिक तिवारी (राधा), कृष्णशंकर सिंह (कंस), (मोनू सिंह यशोदा), श्रवण शर्मा (सुदामा), अष्टभुजा मिश्रा (नारद मुनि), श्रेयांश शर्मा, ऋषभ तिवारी, नट्टू विश्वास सखा आदि शामिल रहे। पं. श्यामबिहारी पांडेय, राज कुमार पांडेय, रामनोहर त्रिपाठी, जेपी मिश्रा, रामदत्त तिवारी, कांचन शान्याल, संजीव त्रिपाठी की भी अहम भूमिका रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed