{"_id":"5b994d25867a557ffd368992","slug":"outrage-in-bhu-after-student-clash-cm-yogi-adityanath-in-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार भी शहर में वीआईपी, बीएचयू बवाल ने याद दिलाया बीता सितंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी शहर में वीआईपी, बीएचयू बवाल ने याद दिलाया बीता सितंबर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामना की बगिया बुधवार को एक बार फिर अशांत हो गई। बीएचयू के दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच खाने को लेकर हुआ बवाल इतना हिसंक हो गया कि उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग, रबर बुलेट तथा आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। गौर करने वाली बात यह है कि शहर में जब कोई वीआईपी होता है तो बीएचयू में बवाल होता है। आगे की स्लाइड्स में जानें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
बीएचयू कैंपस में आगजनी, तोड़फोड़, पत्थरबाजी जैसी घटनाएं ऐसा लगता है जैसे आम बात हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भारी भरकम फौज है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर हर साल बड़ी धनराशि खर्च होती है बावजूद इसके परिसर में शांति का माहौल नहीं बन पा रहा है। इसके अलावा बवाल भी तब होता है जब शहर में कोई बड़ा वीआईपी होता है। बात अगर पिछले साल सितंबर को घटी घटनाओं की करें तो तब भी यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में थे और 12 सितंबर को जब कैंपस बवाल हुआ तब भी यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
हॉस्टल में घुसने के विरोध में छात्र कर रहे पुलिस पर पथराव
- फोटो : amar ujala
बीते साल 22 सितबंर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शहर आए थे, उस दौरान भी बीएचयू का माहौल अराजक था। विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में सिंह द्वार पर छात्र-छात्राएं धरना दे रहे थे। हालात कुछ इस कदर बिगड़े थे कि दुर्गाकुंड गए पीएम मोदी के आवागमन का रूट आननफानन में बदला गया था। ऐसे में अब जबकि प्रधानमंत्री को सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर शहर के दौरे पर आना है तो इसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि कहीं जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं की जा रही। इसे लेकर केंद्रीय खुफिया इकाइयां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बीएचयू में बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हूआ बवाल शाम छह बजे तक चला। इस दौरान पूरे परिसर में अफरातफरी माहौल बना रहा। रुइया हॉस्टल से हेल्थ सेंटर तक हॉस्टल मार्ग पर आवागमन ठप रहा। इस दौरान बिड़ला अ और एलबीएस हॉस्टल की छत से पथराव कर रहे छात्रों ने पुलिस के सामने तमंचे लहराए। साथ ही, पुलिस को ललकारते हुए सामना करने की चुनौती दी। अय्यर हॉस्टल के सामने छात्र सड़क पर लोहे की कुर्सियां गिरा कर छात्र देर शाम तक धरने पर बैठे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनको बीएचयू से निष्काषित करने की मांग कर रहे थे। अय्यर हॉस्टल के छात्रों की मांगों के समर्थन में ब्रोचा और डालमिया हॉस्टल के छात्र भी धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अय्यर छात्रावास के छात्रों ने बताया कि उपद्रव करने वालों में हाल में ही जेल से जमानत पर छूटे कला संकाय के निष्काषित छात्र भी शामिल थे। यह निष्काषित छात्र परिसर में कैसे प्रवेश कर गए, यह सात सौ से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड वाले बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कार्यशैली पर गंभीर सवाल है। बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर ने भी माना कि उपद्रव में निष्काषित और जमानत पर छूटे छात्र भी शामिल थे।