फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुरः छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन के बाद बवाल, दो गुटों में मारपीट, खूब चले ईंट-पत्थर

Fri, 05 Oct 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 05 Oct 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
outrage and group clash in student election at SSPG college jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित एसएस डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन संपन्न होने बाद गुरुवार शाम जम कर बवाल हुआ। अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। बात बढ़ते देर नहीं लगी और मारपीट के साथ दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।  इस घटना से कॉलेज के आसपास के लोग सहमें रहे।  बवाल की खबर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
outrage and group clash in student election at SSPG college jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को नियंत्रित किया। करीब दो दर्जन युवकों को पुलिस हिरासत में ले कोतवाली ले आई। इस मामले में पुलिस ने 18 छात्रों को शांतिभंग में चालान करने के साथ ही दस वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। स्वामी सहजानंद कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। विभिन्न पदों के प्रत्याशी जुलूस लेकर पहुंच रहे थे और नामांकन कर रहे थे। 

 
outrage and group clash in student election at SSPG college jaunpur
varanasi - फोटो : amar ujala
शाम को तीन बजे नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद का एक प्रत्याशी कॉलेज गेट के सामने सड़क पर चुनाव प्रचार करते हुए भाषण दे रहा था। इसी दौरान दूसरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समर्थक वहां पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए अपने प्रत्याशी का टेंपो हाई करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों छात्र गुटों में बवाल शुरू हो गया। देखते ही मारपीट शुरू हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
outrage and group clash in student election at SSPG college jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हो-हल्ला के बीच दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। यह देख कॉलेज प्रशासन के होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर में मौके पर सदर एसडीएम, एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। मामले को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हवा में लाठियां भांजने लगी। इससे छात्र इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर 20 से अधिक  छात्रों को पकड़ लिया। 

 
विज्ञापन
outrage and group clash in student election at SSPG college jaunpur
varanasi - फोटो : amar ujala
पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों को कोतवाली लाई। साथियों को कोतवाली लाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र कोतवाली पहुंच गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि नामांकन के बाद जाते समय छात्रों के  दो गुट आमने-सामने हो गए। इसी दौरान दोनो गुट शक्ति प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट और पथराव की घटना नहीं हुई है। इस मामले में 18 छात्रों का शांति भंग में चालान किया गया है, जबकि दस वाहनों को सीज किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed