फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओम प्रकाश राजभर ने मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार, ये चेहरे पार्टी को दिला पाएंगे जीत!

Wed, 17 Apr 2019 10:11 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 17 Apr 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar announce candidates lok sabha election 2019
ओम प्रकाश राजभर(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके भाजपा से अलग होने की पुष्टि कर दी है। इसी क्रम में सुभासपा ने पूर्वांचल की सबी सीटों पर प्रत्याशी गोषित किया है। वहीं, वाराणसी में प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के चंद घंटों बाद हा हंगामा मच गया। जिसके बाद पार्टी को अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा। देखना दिलचस्प होगा कि पूर्वांचल की 12 सीटों पर ये प्रत्याशी वोट बटोर पाते हैं या नहीं। 12 प्रत्याशियों के बारे में पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Om prakash rajbhar announce candidates lok sabha election 2019
सुरेंद्र प्रसाद राजभर - फोटो : अमर उजाला

सुभासपा ने पहले सिद्धार्थ राजभर को प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके बाद सिद्धार्थ राजभर के फेसबुक पर जो जन्मतिथि दर्ज है, उसके अनुसार वह अभी सिर्फ 22 वर्ष के हैं जबकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84ख के तहत लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल होना जरूरी है। इसके बाद पार्टी में हंगामा मच गया। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बात कर के वाराणसी की लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया गया है। सुभासपा ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए वाराणसी से पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद राजभर को उम्मीदवार घोषित किया है। सुरेंद्र प्रसाद राजभर वाराणसी के रोहनिया थानाक्षेत्र के खनांव गांव के निवासी हैं। शशि प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र प्रसाद 10 साल कर ग्राम प्रधान रहे हैं। साथ ही उनकी लोगों के बीच में अच्छी छवि है।

Om prakash rajbhar announce candidates lok sabha election 2019
विनोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला

बलिया लोकसभा संसदीय सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से विनोद तिवारी को टिकट दिया गया है। विनोद तिवारी सुभासपा के प्रदेश महासचिव भी हैं। वह जिले के दुबहड़ ब्लाक के माधोपुर गांव के निवासी हैं। समाज के उच्च वर्ग में उनकी काफी पैठ मानी जाती है। उन्होंने सिकंदरपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2012 में सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और करीब 24 हजार मत पाए थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़े थे। इस दौरान उन्हें काफी कम वोटों से संतोष करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Om prakash rajbhar announce candidates lok sabha election 2019
महेंद्र राजभर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मऊ की घोसी लोकसभा सीट पर सुभासपा ने महेंद्र राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। महेंद्र राजभर 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्थापना से जुड़े हुए हैं। रतनपुरा ब्लॉक के मुबारकपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले महेंद्र राजभर वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 1995 में मुबारकपुर ग्राम पंचायत से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़े और विजयी रहे। महेंद्र ने मऊ सदर विधानसभा का पहला चुनाव 2017 सुभासपा और भाजपा के गठबंधन से लड़े। कई बार से विधायक रहे मुख्तार अंसारी को कड़ी टक्कर देते हुए इस चुनाव में 88 हजार 96 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।   

विज्ञापन
Om prakash rajbhar announce candidates lok sabha election 2019
राहुल देव बारी - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से राहुल देव बारी को प्रत्याशी बनाया है। ज्ञानपुर नगर के बड़ाडीह निवासी राहुल देव 1990 से राजनीति में सक्रिय हैं। 2000 में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2004 में उन्होंने इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए। 14 वर्षों तक सपा में रहने के बाद 2018 में वह सुभासपा के साथ जुड़े। जिले के प्रभारी मंत्री रह चुके ओम प्रकाश राजभर ने इस बार राहुल को चुनाव में उतारा है। सुभासपा के जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उनके दल को सर्वसमाज का समर्थन मिलेगा। इसलिए जनता के बीच जगह बनाने के लिए चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed