{"_id":"5b1a365e4f1c1b64068b518a","slug":"newly-married-bride-crying-for-help-at-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर नई नवेली दुल्हन ने लगाई बचाओ-बचाओ की आवाज, सच जानकर लोगों ने पीटा अपना माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर नई नवेली दुल्हन ने लगाई बचाओ-बचाओ की आवाज, सच जानकर लोगों ने पीटा अपना माथा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नई-नवेली दुल्हन जब बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते इधर-उधर भागने लगी तो वहां मौजूद अन्य यात्री मदद को दौड़े। दुल्हन ने कुछ लोगों की तरफ इशारा किया तो भीड़ ने उन्हें लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में जब माजरा सामने आया तो लोगों ने अपना माथा पीट लिया।आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला..
Trending Videos
dullahapur
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले में स्थित पर दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन(मुगलसराय-पटना रूट) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नई-नवेली दुल्हन बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते इधर-उधर भागने लगी। दुल्हन की इस पुकार पर लोग मदद को दौड़े। उसके पास छह लोग मौजूद थे। महिला ने यात्रियों से कहा कि यह लोग मानव तस्करी का धंधा करते हैं और मेरा अपहरण करने के चक्कर में है।
dullahpur
- फोटो : अमर उजाला
इतना सुनते ही यात्रियों ने लात-घूसों से मारपीट कर सभी लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष नंबर पुलिस के साथ ही थानाध्यक्ष राजू कुमार मौके पर पहुंचे और छह लोगों को थाना लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस
पुलिस की छानबीन में यह मामला सामने आया कि नई- नवेली दुल्हन ने लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था, उस लड़की के परिवार वालों ने आगरा जिले के एक दलाल के माध्यम से उसकी शादी 32 वर्षीय लड़के से बुधवार को मरदह के महारे मंदिर में विधि-विधान से कराया था।
विज्ञापन
ठगे
- फोटो : amar ujala
शादी के बाद लड़के के परिवार के लोग बुधवार रात 11 बजे आगरा जाने के लिए दुल्लहपुर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान 16 वर्षीय नई-नवेली दुल्हन ने अधिक उम्र वाले दूल्हे से बचने के लिए यह नाटक रच डाला।